एक्सप्लोरर

कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?

लैपटॉप के कीबोर्ड के कुछ बटन अचानक काम करना बंद कर दें, तो तुरंत नया कीबोर्ड खरीदने की जरूरत नहीं है. जानिए इसके पीछे की वजह, समस्या ठीक करने के आसान तरीके और कब बदलनी पड़ सकती है पूरी यूनिट

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • इन उपायों के बाद भी समस्या तो तकनीशियन से संपर्क करें.

लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते समय कीबोर्ड का कोई बटन अचानक जवाब देना बंद कर दे, तो छोटी-सी परेशानी भी काम रोक सकती है. कभी किसी अक्षर को टाइप करने में दिक्कत आती है, तो कभी स्पेसबार या दूसरे जरूरी बटन दबाने पर भी कुछ नहीं होता है. ऐसी स्थिति में कई लोग कीबोर्ड को खराब मानकर नया खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं, हालांकि हर बार इसकी वजह हार्डवेयर में खराबी ही नहीं होती है. ऐसे में नया कीबोर्ड लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि परेशानी कहां है और उसे ठीक करने के लिए क्या किया जा सकता है. 

कीबोर्ड के बटन काम करना क्यों बंद कर देते हैं?

कीबोर्ड में खराबी आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. अगर कुछ ही बटन काम नहीं कर रहे हैं, तो उनके आसपास धूल या खाने के छोटे कण जमा होने की आशंका हो सकती है. वहीं ड्राइवर पुराना होने या उसमें गड़बड़ी आने से भी कीबोर्ड सही तरीके से काम नहीं कर सकता है. कभी-कभी सिस्टम अपडेट के बाद भी ऐसी समस्या सामने आ सकती है. इसके अलावा वायरलेस कीबोर्ड की बैटरी कम होने, ब्लूटूथ कनेक्शन टूटने या USB पोर्ट में परेशानी आने से भी टाइपिंग प्रभावित हो सकती है. 

सबसे पहले कीबोर्ड की सफाई करें

अगर कुछ खास बटन दबाने पर काम नहीं हो रहा है, तो कीबोर्ड के आसपास जमा धूल और गंदगी को साफ करके देखें. कंप्यूटर बंद करने के बाद कीबोर्ड को सावधानी से साफ करें. बाहरी कीबोर्ड को हल्के से उल्टा करके हिलाने और मुलायम ब्रश से सफाई करने पर छोटे कण निकल सकते हैं. धूल हटाने के लिए कंप्रेस्ड एयर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसे कीबोर्ड से कम से कम 6 इंच दूर रखें.

यह भी पढ़ें - घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित

ड्राइवर और सेटिंग्स भी करें चेक

Windows में कीबोर्ड की समस्या होने पर उसके ड्राइवर को अपडेट करने या दोबारा इंस्टॉल करने की कोशिश की जा सकती है. इसके लिए Device Manager में जाकर Keyboards सेक्शन खोलें. यहां कीबोर्ड डिवाइस को अनइंस्टॉल करने के बाद लैपटॉप रीस्टार्ट करें. Windows आमतौर पर ड्राइवर को दोबारा इंस्टॉल कर देता है. अगर ड्राइवर अपडेट करने के बाद कीबोर्ड में दिक्कत आने लगी है, तो पुराने ड्राइवर को दोबारा इस्तेमाल करके देख सकते हैं. इसके अलावा Windows की सेटिंग्स में Filter Keys और Sticky Keys जैसे फीचर्स की चेक करें. इन्हें गलती से चालू करने पर कीबोर्ड का इस्तेमाल प्रभावित हो सकता है. 

कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट

अगर सफाई, सेटिंग्स और ड्राइवर के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो बाहरी USB कीबोर्ड लगाकर चेक करें. अगर बाहरी कीबोर्ड सही चलता है, लेकिन लैपटॉप का अपना कीबोर्ड काम नहीं करता, तो उसकी हार्डवेयर चेक जरूरी हो सकती है. वायरलेस कीबोर्ड के मामले में बैटरी और कनेक्शन भी चेक करें. अगर समस्या फिर भी दूर नहीं होती, तो सपोर्ट टीम या तकनीशियन से संपर्क करें. 

यह भी पढ़ें - OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget