एक्सप्लोरर

mAh क्या होता है? यह कैसे करता है काम, कितने mAh की बैटरी आपके लिए है बेस्ट?

mAh की फुल फॉर्म milliampere-hour होती है. इसमें A का मतलब एम्पियर, H का मतलब Hour और m का मतलब मिली से होता है. यह एक मैथ्स का एक बेसिक फॉर्मूला है.

Milliampere Hour: जब भी आप नया स्मार्टफोन खरीदने जाते हैं तो इसकी बैटरी एक बहुत ज़रूरी फीचर में से एक होता है. कुछ लोग तो बेहतर बैटरी बैकअप के आधार पर ही स्मार्टफोन खरीदते हैं. स्मार्टफोन की बैटरी को स्मार्टफोन की जिंदगी माना जाता है. आपके देखा होगा कि फोन में बैटरी की पावर को दर्शाने के लिए mAh का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि जितनी ज़्यादा mAh, उतनी ही ज्यादा पावरफुल बैटरी. स्मार्टफोन ब्रांड में आजकल 6000mAh से लेकर 7000mAh तक की बैटरी भी दी जा रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि mAh का अर्थ क्या होता है? आपके लिए कितने mAh की बैटरी ठीक है? आइए आज की इस रिपोर्ट में इन सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

mAh क्या होता है?

mAh की फुल फॉर्म milliampere-hour होती है. इसमें A का मतलब एम्पियर, H का मतलब Hour और m का मतलब मिली से होता है. यह एक मैथ्स का एक बेसिक फॉर्मूला है, जिसके सहारे से स्मार्टफोन की बैटरी के पावर को दर्शाया जाता है. बैटरी की क्षमता को AH में दर्शाया जाता है, जिसमे AH का मतलब Ampere hour से होता है. A यानी Ampere, जो कि करंट की इकाई है और H यानी hour, जो कि समय की इकाई है. mAh एक यूनिट है जो समय के साथ एनर्जी पावर मापने के लिए इस्तेमाल की जाती है.

बैटरी कैसे मापते हैं?

फोन और अन्य गैजेट्स में रिचार्जेबल बैटरी लगी होती है, जिसे चार्ज करने पर कुछ समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. कहा जाता है कि मोबाइल पर ज्यादा काम करने से ज्यादा बैटरी खर्च होती है. ऐसे में, अगर आपके फ़ोन की बैटरी 5000 mAh की है, और अगर आपका मोबाइल 5000 मिली एम्पियर लेगा तो फोन की बैटरी 1 घंटे तक काम करेगी.

5000 mAH ÷ 5000 mA = 1 Hour

वहीं अगर फोन की बैटरी 3000 mAh की है, और आपका मोबाइल 150 मिली एम्पियर की खपत करेगा, तो फोन की बैटरी 20 घंटे तक काम करेगी.

3000 mAH ÷ 150 mA = 20 Hour

कितने mAh बैटरी का फोन होता है बेस्ट

आज के समय में कुछ स्मार्टफोन में 2,500mAh बैटरी ऑफर की जा रही है, तो कुछ स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी दी जा रही है. देखा गया है कि आमतौर पर 4000mAh से 5000mAh बैटरी ही ठीक होती है. 4000mAh से 5000mAh बैटरी को ही बेस्ट माना जाता है. इससे आपके स्मार्टफोन को एक दिन की बैटरी लाइफ मिलती है.

यह भी पढ़ें-

Google Chrome पर एक साथ चल पाएंगे कई टैब्स, क्रोम के स्लो होने की दिक्कत का गूगल ने ढूंढ लिया समाधान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1000 रुपये के अंदर बेस्ट हैं ये ईयरफोन, साउंड क्वालिटी और बेस दोनों जबरदस्त
1000 रुपये के अंदर बेस्ट हैं ये ईयरफोन, साउंड क्वालिटी और बेस दोनों जबरदस्त
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget