एक्सप्लोरर

E-Sim Trick: जानिए क्या होता है ई-सिम? एक साथ फोन में कैसे चलाएं 5 फोन नंबर

How to use multiple E-Sim: आप अपने स्मार्टफोन में दो नहीं, तीन नहीं, बल्कि 5 सिम तक इस्तेमाल कर सकते हैं. जी हां, यहां हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं कि किस तरह एक फोन में 5 सिम चलाए.

Multiple e-Sim in one Phone: पुराने समय में लोग दो सिम (Dual Sim) इस्तेमाल करने के लिए दो-दो फोन्स रखते थे. लेकिन अब अधिकतर स्मार्टफोन्स डुअल सिम वाले हैं. वहीं, एप्पल आईफोन ने एक कदम आगे जाते हुए ई-सिम की सुविधा दी, जो बाद में सैमसंग, गूगल और मोटोरोला डिवाइस में भी मिलने लगी. iOS 12.1 या उससे बाद वाले ओएस पर काम करने वाले सभी आईफोन एक फिजिकल सिम के साथ ई-सिम भी सपोर्ट करते हैं. यहां हम आपको बताने वाले हैं कि ई-सिम क्या होता (What is e-Sim) है और कैसे ई-सिम के जरिए आप एक ही फोन में 5 फोन नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या होता है e-Sim
E-SIM का पूरा नाम Embedded Subscriber Identity Module होता है. ई-सिम मोबाइल फोन में लगने वाला वर्चुअल सिम होता है. यह एक फिजिकल सिम कार्ड की तरह नहीं होता है. हालांकि सुविधाएं उससे कम नहीं होतीं. अगर आप एक ई-सिम खरीदते हैं तो फोन और मैसेज समेत, सभी काम कर पाएंगे, लेकिन आपको इसे फोन में नहीं डालना होगा. इसे टेलीकॉम कंपनी के जरिए ओवर-द-एयर (OTA) एक्टिवेट करती है.

ई-सिम का सबसे बड़ा फायदा है कि अगर आप अपनी सिम कंपनी (टेलीकॉम ऑपरेटर) बदलते हैं तो आपको सिम कार्ड नहीं बदलना होगा. इसके साथ ही फोन टूट जाने या भीग जाने की स्थिति में यह सिम प्रभावित नहीं होता. कुल मिलाकर, इसके डैमेज होने का डर नहीं रहता. 

Best Camera Phone: वीवो फोन से पीछे रहे गया iPhone 13 Camera, रिजल्ट देख हर कोई हैरान

एक फोन में कैसे चलाएं 5 नंबर
आप ई-सिम सपोर्ट करने वाले डिवाइसेस, खासतौर पर आईफोन्स में एक साथ कई ई-सिम चला सकते हैं. उदाहरण के लिए, फिजिकल स्लॉट में आप एक सिम इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं दूसरे वर्चुअल ई-सिम स्लॉट में आप मल्टीपल ई-सिम (भारत में Jio यह सुविधा सपोर्ट करती है) जोड़ सकते हैं. हालांकि ध्यान देने वाली बात है कि एक समय पर एक ही ई-सिम काम करेगा, जिसे आप जब चाहें स्विच कर सकते हैं. 

जियो वेबसाइट के मुताबिक, "आपके एक डिवाइस में कई eSIM प्रोफाइल बना सकते हैं, लेकिन एक डिवाइस में 3 eSIM प्रोफाइल होने की सलाह दी जाती है. हालांकि किसी भी समय केवल 1 eSIM प्रोफ़ाइल सक्रिय होगी."

Vivo Y21e Launch: 13 हजार रुपये से सस्ता Vivo फोन लॉन्च, 6.51 इंच डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स

दरअसल, फोन में ई-सिम का इस्तेमाल करने के लिए आपको Settings में जाकर मोबाइल प्लान जोड़ना (Add mobile plan) होता है. इसके बाद आपकी ईमेल आईडी पर भेजे गए QR code को स्कैन करके आप सिम इस्तेमाल कर पाते हैं. आप एक फोन में मल्टिपल ई-सिम मोबाइल प्लान तक जोड़ सकते हैं. T-Mobile (अमेरिकन टेलीकॉम कंपनी) के मुताबिक आप एक बार में 10 ई-सिम प्रोफाइल तक जोड़ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
Smartphone Camera: फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget