एक्सप्लोरर

Air India विमान हादसे की गुत्थी सुलझाएगा ये छोटा सा डिवाइस! जानिए कैसे और क्या-क्या रिकॉर्ड करता है DVR

DVR: अहमदाबाद से लंदन जा रहे Air India के Boeing Dreamliner विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत और जांच कार्य तेज़ी से जारी है.

DVR: अहमदाबाद से लंदन जा रहे Air India के Boeing Dreamliner विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत और जांच कार्य तेज़ी से जारी है. इस हादसे में अब तक 297 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जिनमें विमान में सवार 241 यात्री और रिहायशी इलाके में हुए नुकसान से 56 अन्य शामिल हैं. विमान का मलबा ज़िले के अस्पताल के पास पाया गया है. इस दौरान घटनास्थल से एक अहम डिवाइस, DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर), ATS टीम के एक अधिकारी द्वारा बरामद किया गया है.

यह DVR अब जांच एजेंसियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बन गया है क्योंकि इसके ज़रिए हादसे के पीछे की असली वजह को सामने लाने में मदद मिल सकती है. इससे पहले विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद हो चुका है जिसे पहले ही जांच के लिए भेजा जा चुका है.

क्या होता है DVR?

DVR यानी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, एक ऐसा सुरक्षा उपकरण होता है जो विमानों में लगाए गए CCTV कैमरों से मिलने वाले वीडियो को रिकॉर्ड करता है. यह डिवाइस बेहद सख्त परिस्थितियों को झेलने के लिए डिज़ाइन किया गया होता है और लंबी अवधि तक वीडियो डेटा को सुरक्षित तरीके से संग्रहित रखता है.

कैसे करता है DVR काम?

DVR में एक हार्ड ड्राइव होती है, जो विमान में मौजूद कई CCTV कैमरों से आने वाले वीडियो को सेव करता है. ये कैमरे मुख्य रूप से पायलट कॉकपिट, यात्रियों की केबिन, दरवाजों और इमरजेंसी एग्जिट के पास लगे होते हैं. DVR इन कैमरों से मिलने वाले एनालॉग वीडियो सिग्नल्स को डिजिटल फॉर्मेट में बदलकर सेव करता है.

जब किसी विमान में दुर्घटना होती है, तो DVR में रिकॉर्ड की गई फुटेज को विशेषज्ञों द्वारा डिकोड करके यह पता लगाने की कोशिश की जाती है कि हादसे से पहले विमान में क्या हो रहा था. यह फुटेज दुर्घटना की संभावित वजह को उजागर करने में अहम भूमिका निभा सकती है. Air India की इस भयावह दुर्घटना के बाद DVR की बरामदगी से जांच प्रक्रिया को एक नया मोड़ मिल सकता है. जैसे-जैसे इसमें रिकॉर्ड किए गए डेटा की जांच होगी, वैसे-वैसे हादसे की असली वजहों से पर्दा उठने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

दुनिया की सबसे तेज़ मिसाइल कौन सी है? जानिए टॉप 5 सबसे फास्ट तकनीक वाले मिसाइलों के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमरा वाला AirPods या Smart Glasses! कौन सा डिवाइस लॉन्च करेगा Apple, iOS 27 के कोड से हो गया खुलासा
कैमरा वाला AirPods या Smart Glasses! कौन सा डिवाइस लॉन्च करेगा Apple, iOS 27 के कोड से हो गया खुलासा
Tech Explainer: रिचार्ज प्लान क्यों महंगा करना चाह रही हैं कंपनियां, आपकी जेब को कितना झटका लगेगा? यहां जानें
Tech Explainer: रिचार्ज प्लान क्यों महंगा करना चाह रही हैं कंपनियां, आपकी जेब को कितना झटका लगेगा? यहां जानें
अगर आपके पास भी है ये Smartphones तो इस साल हो जाएंगे बेकर! कंपनी नहीं देगी ये सपोर्ट, चेक करें लिस्ट
अगर आपके पास भी है ये Smartphones तो इस साल हो जाएंगे बेकर! कंपनी नहीं देगी ये सपोर्ट, चेक करें लिस्ट
गाय के गोबर से मिलेगी एआई डेटा सेंटर को पावर, अमेरिका में चल रही तैयारी
गाय के गोबर से मिलेगी एआई डेटा सेंटर को पावर, अमेरिका में चल रही तैयारी

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget