एक्सप्लोरर

मोबाइल का नेट तेजी से खत्म होता है? जरा देख लें कहीं ये सेटिंग ऑन तो नहीं

2GB डेली इंटरनेट होने के बावजूद भी अगर आपका नेट तेजी से खत्म हो रहा है तो एक बार देख लें कहीं ये सेटिंग फोन में ऑन तो नहीं है.

How to save Mobile Data: स्मार्टफोन में अगर आज इंटरनेट न हो तो समझो ये एक डब्बा है. बिना इंटरनेट के स्मार्टफोन रखने का मतलब गाड़ी लेकर उसमें पेट्रोल न डलवाना है. इंटरनेट की वजह से आज लोग एक क्लिक पर दुनिया जहान की चीजें जान सकते हैं. लोग अपने खर्च के हिसाब से अलग-अलग डेटा पैक करवाते हैं. कई लोग ऐसे हैं जो डेली दो या तीन GB वाला डेटा पैक करवाते हैं. हालांकि इसके बावजूद भी कई बार लोगों का डेटा इतनी जल्दी खत्म होता है कि उन्हें यकीन नहीं होता कि उन्होंने 3GB डेटा तक खर्च कर दिया है. अगर आपका नेट भी सामान्य यूज करने पर तेजी से खर्च हो जाता है तो चेक कर लें कि फोन में कहीं ये सेटिंग ऑन तो नहीं है.

मोबाइल फोन में तेजी से डेटा खत्म होने की वजह ऐप्स का ऑटो अपडेट होना है. दरअसल, सिक्योरिटी या फोन से जुड़े कई ऐसे ऐप्स होते हैं जिनके लिए समय-समय पर अपडेट आते रहते हैं. ऐसे में अगर आपने ऑटो अपडेट का ऑप्शन चुन रखा है या कई बार ये डिफॉल्ट हो जाता है तो ऐसे में आपका डेटा तेजी से खर्च होता है. डेटा कम खर्च हो और ऐप अपने आप अपडेट न हो इसके लिए आप ऑटो अपडेट को बंद कर दें. ऐसा करने के लिए आप सबसे पहले प्ले स्टोर में जाकर सेटिंग में जाएं. यहां आपको ऑटो अपडेट का ऑप्शन दिखेगा. इसके अंदर आपको कई और ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आप अपने अनुसार किसी भी ऑप्शन को चुन सकते हैं. प्ले स्टोर आपको ये सुविधा भी देता है कि आप कुछ ही चुनिंदा ऐप्स को ऑटो अपडेट पर रख सकते हैं जो मोबाइल फोन की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं या आप चाहे तो वाईफाई का ऑप्शन भी ऐप अपडेट के लिए चुन सकते हैं.

ध्यान दें, अगर आप auto-update को डिसएबल कर देते हैं तो समय-समय पर मैन्यूअली ऐप्स को अपडेट करते रहें ताकि कोई आपकी प्राइवेसी से खिलवाड़ न कर पाए. अगर आप ऐप्स को अपडेट नहीं करते हैं तो कोई भी आपका डेटा हैक कर सकता है.

ऐसे भी बचा सकते हैं इंटरनेट

इसके अलावा, आप अपना इंटरनेट डेटा को बंद करके भी बचा सकते हैं. यानी जब आप फोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं या आपको डेटा की जरूरत नहीं है तो इसे ऑन रखने के बजाय ऑफ कर दें. इससे बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स डेटा का इस्तेमाल नहीं करेंगे और आपका मोबाइल डेटा बचा रहेगा. साथ ही बैटरी का खर्च भी कम हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: क्या Sim को ई-सिम में कन्वर्ट करवाना सही फैसला है? समझिए इससे क्या फायदे और नुकसान हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च

वीडियोज

NATURAL DISASTER ALERT: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ सकता है खतरा, भारत में अलर्ट! |ABPLIVE
NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
निशु आजाद के पिता पर हुए हमले पर RJD का बड़ा बयान, 'जिस शख्स ने…'
निशु आजाद के पिता पर हुए हमले पर RJD का बड़ा बयान, 'जिस शख्स ने…'
सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव
सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव
'भारत को जितना चाहिए उतना तेल देंगे', रूस का बयान सुनकर चिढ़ जाएंगे ट्रंप
'भारत को जितना चाहिए उतना तेल देंगे', रूस का बयान सुनकर चिढ़ जाएंगे ट्रंप
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
टमाटर में दरार पड़ रही है, कहीं ये गलती तो नहीं कर दी?
टमाटर में दरार पड़ रही है, कहीं ये गलती तो नहीं कर दी?
Embed widget