एक्सप्लोरर

क्या Sim को ई-सिम में कन्वर्ट करवाना सही फैसला है? समझिए इससे क्या फायदे और नुकसान हैं

भारत में फिलहाल कुछ ही ऐसे स्मार्टफोन हैं जिसमें आपको ई-सिम की सुविधा मिलती है. ई-सिम वाले फोन में आप बिना सिम कार्ड डालें फोन कॉल और नेट का इस्तेमाल कर पाते हैं.

E-SIM: 2017 में गूगल ने दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया जिसमें ई-सिम की सुविधा दी गई. गूगल पिक्सल 2 के बाद एपल ने 2018 में आईफोन XS सीरीज में ई-सिम फैसिलिटी दी. भारत में बेहद कम ही ऐसे लोग हैं जो ई -सिम का इस्तेमाल करते हैं. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि क्या आपको फिजिकल सिम कार्ड से ई-सिम कार्ड में स्विच करना चाहिए या नहीं. एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए हम यहां आपको ये बात बताएंगे. 

फिजिकल से ई-सिम में कन्वर्ट करना आसान लेकिन... 

भारत में जियो, एयरटेल और VI ई-सिम की सुविधा ग्राहकों को देते हैं. आप फिजिकल सिम कार्ड को ई-सिम में घर बैठे कन्वर्ट कर सकते हैं लेकिन अगर आप ई-सिम को फिजिकल सिम कार्ड में बदलवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको टेलीकॉम ऑपरेटर के निकटतम स्टोर में जाना होगा. यानी ये काम घर बैठे नहीं हो सकता. 

ज्यादा सुरक्षा

अगर आपका आईफोन कहीं गुम हो जाता है तो ई-सिम की मदद से आप अपने आईफोन को ढूंढ सकते हैं. यहां तक कि अगर आपका आईफोन स्विच ऑफ भी है तब भी आप ई-सिम की बदौलत आईफोन को 'फाइंड माय आईफोन' के जरिए ढूंढ सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि मोबाइल के अंदर ई-सिम एक्टिवेट है जो तब तक डीएक्टिवेट नहीं की जा सकती जब तक फोन खोला न जाए. इसी वजह से काफी लोग आईफोन में ई-सिम का इस्तेमाल करने लगे हैं.

डेटा ट्रांसफर करने में परेशानी

अगर आप एक फोन से ई-सिम का डेटा दूसरे फोन में ट्रांसफर करते हैं तो भारत में ये प्रोसेस 2 घंटे से भी ज्यादा का है. हालांकि एपल ने अपने लेटेस्ट मॉडल के लिए IOS 16 अपडेट में फास्ट डेटा ट्रांसफर की सुविधा दी है. लेकिन ये भारत में काम नहीं करता है. वहीं, अगर आप फिजिकल सिम कार्ड एक से दूसरे डिवाइस पर लेना चाहते हैं तो ये काम कुछ ही सेकंड में हो जाता है.

एक और जरूरी बात ये है कि जब आप ई-सिम को एक फोन से दूसरे फोन पर ट्रांसफर करते हैं तो आपको s.m.s या ओटीपी अगले 24 घंटे तक जियो नेटवर्क पर नहीं मिलता है. इसका मतलब है कि आप 24 घंटे तक कोई भी ऐसी सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर सकते जिसमें आपको ओटीपी की आवश्यकता होती है. जैसे नेट बैंकिंग या अन्य कामकाज. 

सिर्फ कुछ फोन में ई-सिम की सुविधा 

भारत में बेहद कम ही ऐसे स्मार्टफोन है जो ई-सिम को सपोर्ट करते हैं. इसमें गूगल, एपल, सैमसंग और मोटरोला के फोन शामिल हैं. अब ओप्पो के फोन में भी ई-सिम की सुविधा मिलती है. इन कंपनियों के कुछ ही चुनिंदा फोन पर ई-सिम की सुविधा मिलती है.

 इन सभी बातों को पढ़ने के बाद ही आप अपना डिसीजन बनाएं. 

यह भी पढ़ें: धांसू फीचर्स और कम कीमत वाले Poco C55 की सेल शुरू, इस फोन की डिस्प्ले पर नहीं आएंगे स्क्रैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon पर AI की Shopping बंद, Meta Muse की एंट्री ब्लॉक; जानें क्यों?
Amazon पर AI की Shopping बंद, Meta Muse की एंट्री ब्लॉक; जानें क्यों?
बजट से परफॉर्मेंस तक, Students के लिए 2026 के टॉप Laptop Options
बजट से परफॉर्मेंस तक, Students के लिए 2026 के टॉप Laptop Options
झाडृ-पोछा करने वाला रोबोट कितने का आता है, कैसे करता है काम?
झाडृ-पोछा करने वाला रोबोट कितने का आता है, कैसे करता है काम?
सिर्फ Calling-SMS चाहिए? अब मिलेगा No-Data Recharge, जानें कैसे
सिर्फ Calling-SMS चाहिए? अब मिलेगा No-Data Recharge, जानें कैसे

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
Embed widget