एक्सप्लोरर

6 GB रैम और 5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y31 भारत में लॉन्च, Realme Narzo 20 Pro, Redmi Note 9 से मुकाबला

बजट सेगमेंट में इन दिनों शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं अब vivo y31 भारत में लॉन्च किया गया है इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. 15 हजार की रेंज में ये एक शानदार स्मार्टफोन है.

साल 2021 के शुरु होते ही मार्केट ने रफ्तार पकड़ ली है. इस महीने कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं. अब Vivo ने अपना बजट सेगमेंट का दमदार स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है. कंपनी ने Vivo Y31 को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी का ये Y-सीरीज में लेटेस्ट स्मार्टफोन है. आपको इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 का प्रोसेसर मिलेगा. इस फोन के सेटअप में EIS का फीचर भी दिया गया है. आइये जानते हैं क्या हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत.

Vivo Y31 के स्पेसिफिकेशन्स- इस फोन में आपको 6.58-इंच का फुल-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) IPS डिस्प्ले मिलेगा. डुअल- नैनो सिम वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Funtouch OS 11 पर चलता है. इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है. फोन की इंटरनल मेमोरी 128GB है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS/ A-GPS, FM रेडियो और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है. आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा. फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है.

Vivo Y31 का कैमरा- इस फोन को फोटोग्राफी के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है. इसके रियर में 48MP प्राइमरी कैमरा, 2MP टर्शरी सेंसर और 2MP बोके सेंसर है. वहीं सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन EIS के साथ-साथ सुपर नाइट मोड को भी सपोर्ट करता है.

Vivo Y31 की कीमत- इस फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,490 रुपये है. आप ओशियन ब्लू और रेसिंग ब्लैक कलर ऑप्शन में इस फोन को खरीद सकते हैं. कंपनी के रिटेल स्टोर्स के अलावा आप ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम और वीवो इंडिया ई-स्टोर से इसे खरीद पाएंगे.

Vivo Y31 का मुकाबला- मार्केट में 15 हजार की रेंज में आपको कई स्मार्टफोन मिल जाएंगे. ऐसे में चाइनीज कंपनी Vivo Y31 का मुकाबला Realme Narzo 20 Pro, Redmi Note 9 जैसे स्मार्टफोन से होगा. वहीं कोरियन कंपनी सैमसंग ने भी अपने 3 स्मार्टफोन SamsungGalaxy A12, Samsung Galaxy A02s और Galaxy A32 5G लॉन्च किए हैं. ये बजट स्मार्टफोन वीवो को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. अगर बात करें Samsung Galaxy A12 की तो 15 हजार की रेंज में आने वाला ये काफी अच्छा फोन है

Samsung Galaxy A12 के स्पेसिफिकेशन्स- सैमसंग ने अभी इस फोन को यूके में लॉन्च किया है लेकिन आने वाले दिनों में इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है. Galaxy A12 4G स्मार्टफोन है. ये फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और Infinity-V डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है. फोन में 4 GB रैम और 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. स्मार्टफोन Helio P35 प्रोसेसर पर काम करता है. फोन में 6.5-inch, HD+ डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टफोन में 64GB और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है. बात करें कैमरे की तो 48MP का मेन कैमरा, 5 MP का अल्ट्रा वॉइड एंगल लेस, 2 MP मैक्रो और 2 MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. Samsung Galaxy A12 में 8 MP का सेंसर नॉच में लगा है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. भारत में इस फोन की कीमत करीब 15 हजार रुपये होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नहीं करना होगा Left-Right Swipe! AI खुद सर्च करेगा आपके सपनों का साथी
अब नहीं करना होगा Left-Right Swipe! AI खुद सर्च करेगा आपके सपनों का साथी
Meta का नया सेफ्टी प्लान, AI चैट में बच्चों को खतरा दिखते ही पैरेंट्स को करेगा अलर्ट
Meta का नया सेफ्टी प्लान, AI चैट में बच्चों को खतरा दिखते ही पैरेंट्स को करेगा अलर्ट
New Textile Innovation: स्टेप काउंट करेगा, लाइट जलाएगा और शेप भी बदल लेगा... वैज्ञानिकों ने बना डाला अनोखा कपड़ा
स्टेप काउंट करेगा, लाइट जलाएगा और शेप भी बदल लेगा... वैज्ञानिकों ने बना डाला अनोखा कपड़ा
फोल्डेबल फोन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना एक झटके में हो जाएगा बड़ा कांड
फोल्डेबल फोन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना एक झटके में हो जाएगा बड़ा कांड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget