Vivo X Fold 6, S2 FE और V80 लॉन्च, बैटरी से डिस्प्ले तक बड़े अपग्रेड
Vivo ने एक साथ तीन नए फोन X Fold 6, S2 FE और V80 लॉन्च किए हैं, जिनमें बैटरी से लेकर डिस्प्ले और कैमरा तक कई बड़े अपग्रेड मिलते हैं. जानिए कीमत और तीनों फोन के खास फीचर्स

- Vivo S2 FE की खासियत 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले है.
Vivo ने स्मार्टफोन बाजार में एक साथ तीन नए फोन लॉन्च किए हैं. कंपनी ने भारतीय बाजार में Vivo X Fold 6, Vivo S2 FE और Vivo V80 उतारे हैं. यह तीनों फोन अलग-अलग सेगमेंट में आते हैं, लेकिन इस बार कंपनी ने बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा पर खास फोकस किया है. तो आइए जानते हैं कि Vivo X Fold 6, S2 FE और V80 की कीमत और इनमें क्या-क्या खास मिलता है.
Vivo X Fold 6, S2 FE और V80 की कीमत
Vivo S2 FE की भारत में शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है. यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है, जबकि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 42,999 रुपये में मिलेगा. फोन की बिक्री 20 अक्टूबर से शुरू होगी.
Vivo V80 की शुरुआती कीमत 62,999 रुपये है. इसके 8GB+128GB मॉडल की कीमत 62,999 रुपये, 8GB+256GB मॉडल की कीमत 69,999 रुपये और 8GB+512GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है. V80 की बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी.
भारत में Vivo X Fold 6 का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,19,999 रुपये में लॉन्च हुआ है. फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी बिक्री 13 अक्टूबर से Vivo India e-store पर शुरू होगी. इसे Nebula Teal और Prism Black कलर में खरीदा जा सकेगा.
Vivo X Fold 6 के खास फीचर्स
Vivo X Fold 6 में 8.02-इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग और HDR सपोर्ट करता है, जबकि बाहर 6.51-इंच की AMOLED कवर स्क्रीन मिलती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट के साथ 12GB RAM और 512GB स्टोरेज है. कैमरा सेटअप में ZEISS-ट्यून 200MP OIS मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है.
Vivo S2 FE में 10,000mAh की बड़ी बैटरी
Vivo S2 FE की सबसे खास बात इसकी 10,000mAh बैटरी है. इसमें 4th जनरेशन सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी और सेमी-सॉलिड-स्टेट बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी के मुताबिक, बैटरी 1,400 फुल चार्ज साइकल के बाद भी कम से कम 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है. फोन में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है. कंपनी के लैब टेस्ट के अनुसार, यह 68 घंटे तक कॉलिंग और 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है.
1.5K AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट
Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स की HBM ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन 1.07 बिलियन कलर्स और HDR10+ सपोर्ट करती है. फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं. फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX852 मेन कैमरा और 2MP बोकेह कैमरा है. फ्रंट में 32MP वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा मिलता है. AI Erase फीचर की मदद से फोटो में मौजूद अनचाहे लोगों या दूसरी चीजों को हटाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें - 5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?
Vivo V80 में 144Hz AMOLED स्क्रीन
Vivo V80 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है, जबकि HBM ब्राइटनेस 1,800 निट्स है.फोन Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर चलता है और इसमें 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है.
Vivo V80 में पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप है. इसमें 50MP ZEISS OIS मेन कैमरा, 50MP ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. Vivo V80 में 7,200mAh बैटरी दी गई है, इसे 90W FlashCharge सपोर्ट मिलता है. फोन OriginOS 7 पर चलता है, जो Android 17 पर आधारित है.
यह भी पढ़ें - Amazon-Flipkart Sale में 40 हजार के अंदर ये TV हैं खास? देखें लिस्ट





















