एक्सप्लोरर

UPI यूजर्स सावधान! 1 अप्रैल से इन नंबरों पर बंद हो जाएगी सर्विस, नहीं हो पाएगी पेमेंट

अगर आप UPI यूजर हैं तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है. 1 अप्रैल से इनएक्टिव मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट से डिलीट कर दिया जाएगा, जिसके बाद उनसे लिंक UPI का यूज नहीं हो पाएगा.

UPI यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है. 1 अप्रैल, 2025 से नए नियम लागू हो रहे हैं, जिसका असर Google Pay, PhonePe और Paytm आदि पेमेंट ऐप्स यूजर्स पर पड़ेगा. दरअसल, नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा है कि वह UPI से लिंक हुए उन मोबाइल नंबर्स को बैंक अकाउंट से हटा देगा, जो काफी समय से बंद हैं. इसका मतलब यह है कि अगर आपका बैंक अकाउंट किसी इनएक्टिव नंबर के साथ लिंक है तो यह डिलीट कर दिया जाएगा. इसके बाद इनएक्टिव नंबर्स के जरिए UPI ट्रांजेक्शन नहीं किया जा सकेगा. 

साइबर क्राइम रोकने के लिए लाया गया नया नियम

पिछले कुछ समय से देश में साइबर क्राइम की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इसे देखते हुए NPCI ने नया नियम लागू करने का फैसला किया है. NPCI का कहना है कि इनएक्टिव नंबरों के कारण UPI और बैंकिंग सिस्टम में तकनीकी खामी आ जाती है. इनएक्टिव नंबरों को टेलीकॉम ऑपरेटर किसी और यूजर्स को अलॉट कर देते हैं, जिससे फ्रॉड होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ ही NPCI ने बैंकों और UPI ऐप्स से हर हफ्ते इनएक्टिव मोबाइल नंबर के रिकॉर्ड को रिवाइज करने को कहा है.

इन यूजर्स पर पड़ेगा ज्यादा असर

इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उन यूजर्स पर पड़ेगा, जिन्होंने नया मोबाइल नंबर ले लिया, लेकिन उनका बैंक अकाउंट अभी भी पुराने नंबर से लिंक है. इसके अलावा उन यूजर्स को भी इस फैसले से परेशानी होगी, जो अपने इनएक्टिव मोबाइल नंबर के साथ UPI यूज कर रहे हैं. अगर आपका बैंक अकाउंट भी किसी पुराने या ऐसे नंबर से लिंक है, जो अब एक्टिव नहीं हैं तो बैंक अकाउंट के साथ अपना नंबर अपडेट कर लें. साथ ही इनएक्टिव नंबर को अपने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क कर एक्टिव किया जा सकता है. नंबर एक्टिव होने पर 1 अप्रैल के बाद भी आप पहले की तरह UPI सर्विसेस इस्तेमाल कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

ये क्या! इस शहर में फ्री बंट रहे हैं हजारों की कीमत वाले AirTags, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?
10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपने Wi-Fi राउटर की सिक्योरिटी! तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपने Wi-Fi राउटर की सिक्योरिटी! तुरंत बदलें ये सेटिंग्स

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget