चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
अब पैसे भेजने के लिए फोन निकालने का झंझट खत्म होने वाला है.Jio एक ऐसा चश्मा ला रहा है जो आपकी आंखों और आवाज के इशारे पर सब कुछ कर देगा. जानें कैसे बिना मोबाइल के सिर्फ चश्मे से होगी पेमेंट.

- Jio ने पेश किया AI स्मार्ट ग्लास जिससे UPI पेेमेंट भी हो सकती है।
- यह आंखों की नजर और आवाज से पेमेंट आसान बनाएगा।
- इसमें 12 भारतीय भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन भी मिलेगा।
- दो मॉडल इस वर्ष नवंबर-दिसंबर तक लॉन्च होंगे।
आजकल टेक्नोलॉजी हमारी सोच से भी ज्यादा तेजी से आगे निकल रही है. भारत की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कुछ ऐसा दिखा दिया है जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है. अब तक हम लोग Online Payment करने के लिए अपनी जेब से Smartphone निकालते थे Scanner ऑन करते थे और फिर जाकर पैसे Transfer होते थे. लेकिन अब Phone निकालने की ही जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि Jio एक ऐसा AI Smart Glass लेकर आया है.
जिससे आप सिर्फ अपनी आंखों की नजर और अपनी आवाज के दम पर ही सब कुछ कर लेंगे.आपका चश्मा ही आपका Bank और आपका Personal Assitant बन जाएगा. इस Device को देखकर हर कोई हैरान है और मार्केट में इसके आने का इंतजार कर रहा है. इस Smart Glass के आने के बाद आपको UPI पेमेंट के लिए भी Phone की जरूरत नहीं होगी. जान लीजिए कैसे काम करेगी यह तकनीक.
चश्मे से Scan करके हो जाएगा UPI Payment
इस नए Smart Glass की सबसे बड़ी खासियत इसका UPI Payment फीचर है जो डिजिटल लेनदेन की पूरी दुनिया को बदलकर रख देगा. जब आप किसी दुकान पर सामान खरीदने जाएंगे तो आपको बार-बार फोन निकालकर QR Code Scan करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
आप सीधे अपने चश्मे से दुकान वाले का QR Code देखेंगे और फिर अपनी आवाज से बोलेंगे कि इतने रुपये का Payment कर दो जिसके बाद System आपसे Confirmation मांगेगा और आपके हां कहते ही पैसा तुरंत Transfer हो जाएगा.
हालांकि कंपनी ने अभी इसके Security System और Authentication को लेकर ज्यादा खुलासे नहीं किए हैं लेकिन NPCI के साथ मिलकर इस फीचर को लगभग फाइनल कर दिया गया है. यह देश के Digital Payment System में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएगा.

डिवाइस के दो मॉडल
Jio ने इस नई Technology के तहत स्मार्ट चश्मों के दो शानदार वेरिएंट्स पेश किए हैं जो अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं. पहला मॉडल पूरी तरह से Audio बेस्ड है जिसमें आपको बेहतरीन Speakers और Mic मिलते हैं जिससे आप बिना किसी परेशानी के गाने सुन सकें और Phone Calls अटेंड कर सकें. वहीं इसका दूसरा और सबसे ज्यादा Advance मॉडल Visual Intelligence और HD कैमरे से लैस है. यह एडवांस चश्मा आपकी आंखों के ठीक सामने चल रही चीजों को रियल-टाइम में समझ सकता है और आपके कमांड पर तुरंत React करता है.
इन दोनों ही मॉडल्स को Jio के अपने खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम JioRealityOS पर तैयार किया गया है जिससे इनका इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है. बस आपको 'Hello Jio' बोलना है और आपकी हर बात यह स्मार्ट गैजेट चुटकियों में मान लेगा. इसके सेंसर और कैमरा Quality को इस तरह से ट्यून किया गया है कि किसी भी रोशनी में बेहतरीन Performance मिल सके. कंपनी का दावा है कि यह Device लंबे Battery Backup के साथ आएगी जिससे आपको बार-बार चार्ज करने की कोई टेंशन ना लेनी पड़े.
यह भी पढ़ें: Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
Live Translation का फीचर भी मिलेगा
सिर्फ पेमेंट ही नहीं Jio का यह AI Glass एक Personal Translator की तरह भी काम करने की पूरी ताकत रखता है. इस डिवाइस में देश की 12 अलग-अलग भारतीय भाषाओं का Support दिया गया है जिसकी मदद से आप किसी भी अनजान भाषा या बातचीत को तुरंत समझ पाएंगे. इसके अलावा बिना हाथ लगाए Live Streaming करना, रास्तों का Navigation देखना और हर छोटी-बड़ी जानकारी अपनी आंखों के सामने मिल जाएगी.
कब होंगे लाॅन्च?
माना जा रहा है कि Reliance Jio इस साल के आखिर यानी नवंबर या दिसंबर तक इन Smart Glasses को बेहद किफायती कीमत पर भारतीय बाजार में Launch कर सकता है. अगर इनकी कीमत बजट में फिट बैठती है तो यह हर User तो यह मार्केट के बाकी पुराने रिकाॅर्ड तोड़ सकता है. Jio का यह कदम भारत को Technology के मामले में एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा.

यह भी पढ़ें: फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...





















