एक्सप्लोरर

Upcoming smartphone: नए साल में लॉन्च होंगे ये जबरदस्त स्मार्टफोन..फीचर्स और कीमत यहां जानिए

नए साल पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त स्मार्टफोन लांच होने वाले हैं. जानिए कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन के बारे में जो आपके लिए नए साल पर बेस्ट ऑप्शन बजट, प्रीमियम रेंज में हो सकते हैं.

Upcoming Smartphone: महज एक दिन बाद दुनिया भर में नया साल सेलिब्रेट किया जाएगा. नए साल के मौके पर स्मार्टफोन कंपनियां कई मोबाइल फोन पेश करने वाली है.  बजट रेंज, मिडरेंज और प्रीमियम सेगमेंट में कई मोबाइल फोन नए साल में लॉन्च होंगे. अगर आप नए साल पर अपने लिए एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो जानिए कि नए साल पर कौन-कौन से मोबाइल फोन लॉन्च होने वाले हैं और इनमें क्या फीचर्स आपको मिलेंगे. हर व्यक्ति चाहता है कि उसका स्मार्टफोन ऐसा हो जिसमें दमदार बैटरी, शानदार कैमरा, अच्छी मेमोरी और यूनिक डिजाइन हो. ऐसे में आपके लिए अच्छा फोन नए साल पर कौन-सा हो सकता है वो जानिए. 

सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग फरवरी में अपनी S23 सीरीज से पर्दा उठा सकती है. इसके तहत कंपनी 3 स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च करेंगी. पहला सैमसंग गैलेक्सी S23, दूसरा सैमसंग गैलेक्सी S23 प्लस और तीसरा सैमसंग गैलेक्सी s20 अल्ट्रा है. सैमसंग के स्मार्टफोन एंड्राइड 13 और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस होंगे, इनमें 5000mah की दमदार बैटरी और 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है.

वनप्लस 11 5G

वनप्लस के फोन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. नए साल पर कम्पनी वनप्लस 11 5G लॉन्च करने वाली हैं. भारत में ये फोन फरवरी में लॉन्च होगा जबकि चीन में ये 4 जनवरी को पेश होगा. इस मोबाइल फोन में सर्कुलर कैमरा देखने को मिलेगा और 100 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. 
वनप्लस 5G की कीमत 70,000 रुपये के आसपास हो सकती है. हालांकि सटीक जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही सामने आएगी. वनप्लस 11 5G दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है. इसमें 12/256GB और 16/512GB शामिल है.


Nothing phone 2

नथिंग कंपनी के नथिंग फोन 1 ने इस साल खूब सुर्खियां बटोरी. ये ट्रांसपेरेंट फोन लोगों को खूब पसंद आया और अब कंपनी नए साल पर नथिंग फोन टू को लॉन्च कर सकती है. इस मोबाइल फोन की कीमत 40,000 रुपये के आसपास हो सकती है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 जेनरेशन 1 प्रोसेसर मिल सकता है. नथिंग फोन टू में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. 

गूगल पिक्सल 7A और 8


गूगल के स्मार्टफोन लोगों के बीच अच्छी कैमरा क्वालिटी और एंड्रॉयड के शानदार एक्सपीरियंस के लिए जाने जाते हैं. नए साल पर कंपनी गूगल पिक्सल 7A और 8 को लॉन्च कर सकती है. गूगल पिक्सल के नए स्मार्टफोन में एचडीआर प्लस फोटोग्राफी सपोर्ट मिल सकता है.

आईफोन 15

माना जा रहा है कि नए साल में एप्पल भी आईफोन 15 को लॉन्च कर सकता है. इस मोबाइल फोन में जो सबसे खास बात रहने वाली है वह है टाइप सी चार्जिंग. दरअसल, यूरोपियन यूनियन के फैसले के बाद मोबाइल कंपनियों को स्मार्टफोन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट देना अनिवार्य हो गया है.  ऐसे में आईफोन 15 शानदार फीचर के साथ-साथ टाइप सी चार्जिंग के साथ आ सकता है. हालांकि कुछ टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी टाइप-सी पोर्ट आने में समय लगेगा. 


ये स्मार्टफोन भी होंगे लॉन्च

इन स्मार्टफोन के अलावा वीवो x90 प्रो, शाओमी 13 प्रो, IQOO 11pro और जियो के स्मार्टफोन भी नए साल पर लॉन्च हो सकते हैं.

ध्यान दें, ये सभी स्मार्टफोन नए साल में अलग-अलग समय पर लॉन्च होंगे. इनके फीचर्स और कीमत में बदलाव संभव है. 

यह भी पढ़ें:

पर्सनल फाइल्स को छिपाने के लिए Windows पर बना सकते हैं सीक्रेट फोल्डर, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget