एक्सप्लोरर

पर्सनल फाइल्स को छिपाने के लिए Windows पर बना सकते हैं सीक्रेट फोल्डर, जानें कैसे

आप ब्लैंक फ़ोल्डर का इस्तेमाल किसी भी पर्सनल फ़ाइल को स्टोर करने के लिए कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसा फोल्डर क्रिएट करने का तरीका बताने जा रहे हैं.

Windows Tips: विंडोज का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं, या उन्होंने पहले इसका इस्तेमाल किया होता है. इसके चलते लोग भली प्रकार से विंडोज से वाकिफ होते हैं. आखिरकार विंडोज सबसे आम पीसी ऑपरेटिंग सिस्टम है. यह भले ही आम है, लेकिन इसमें कई ऐसे टिप्स, ट्रिक्स और वर्कअराउंड छिपे हुए हैं, जिनके बारे में कई यूजर्स को पता नहीं है. ऐसा ही एक ट्रिक है आपके डेस्कटॉप पर, या सब-फोल्डर के अंदर एक खाली फोल्डर बनाना. इस तरह के ब्लैंक फोल्डर में तब तक आपको कोई आइकन या नाम नहीं दिखाई देता है, जब तक कि आप उस पर अपना माउस नहीं घुमाते हैं.

आप इस तरह के फोल्डर का इस्तेमाल किसी भी पर्सनल फ़ाइल को स्टोर करने के लिए कर सकते हैं. ऐसे फाइल्स जिन्हें किसी अन्य के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसा फोल्डर क्रिएट करने का तरीका बताने जा रहे हैं. 

ब्लैंक नाम से फोल्डर बनाए

ब्लैंक नाम के साथ एक फोल्डर बनाने के लिए, डेस्कटॉप पर कहीं भी राइट-क्लिक करें और New>Folder चुनकर अपने विंडोज डेस्कटॉप पर एक नया फोल्डर क्रिएट कर लें. जब फोल्डर बन जाए, तो उस पर फिर से राइट-क्लिक करें और दिए गए विकल्पों में रिनेम (Rename) पर क्लिक करें. 

इस कीबोर्ड की होगी ज़रूरत 

आगे बढ़ने के लिए आपको एक फुल साइज के कीबोर्ड (दाईं ओर एक नम पैड वाला कीबोर्ड) की आवश्यकता होगी. इससे आप Alt+0160 टाइप करें, और एंटर दबाएं.  अब आपके पास बिना नाम वाला एक फोल्डर बन जाएगा.

आइकन को रिमूव करना

फोल्डर के आइकन को हटाने के लिए फोल्डर पर दोबारा राइट क्लिक करें और प्रॉपर्टीज में जाएं. यहां, आप 'कस्टमाइज़' टाइटल वाले अंतिम टैब पर नेविगेट कर सकते हैं और फिर 'चेंज आइकन' टाइटल वाले सबसे नीचे वाले विकल्प को चुन सकते हैं. इसके बाद दिखाई दे रहे डिफॉल्ट ऑप्शन में से दाईं ओर स्क्रॉल करें. यहां आपको चार खाली आइकन दिखाई देंगे. उनमें से कोई भी चुनें.

अब आपके पास एक फोल्डर बन चुका है, जिसमें कोई नाम या आइकन नहीं है. फोल्डर को केवल तभी देखा जा सकता है जब उस पर माउस लाया जाएगा. अगर आप अपने डेस्कटॉप पर ऐसे फोल्डर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसे डेस्कटॉप के किसी अलग कोने में रखना चाहिए, जिससे आप आसानी से इसे ढूंढ सकें. 

यह भी पढ़ें 

गूगल के CEO सुंदर पिचाई की है इतनी इनकम, पूरी संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
वंदे भारत कवच ब्रेकिंग सिस्टम से लैस, 160 की स्पीड में खुद कैसे रुकेगी ट्रेन?
वंदे भारत कवच ब्रेकिंग सिस्टम से लैस, 160 की स्पीड में खुद कैसे रुकेगी ट्रेन?
फ्रिज चलाने के लिए कितने Solar Panel की जरूरत होती है? जानें पूरा हिसाब
फ्रिज चलाने के लिए कितने Solar Panel की जरूरत होती है? जानें पूरा हिसाब
आपके फोन में NFC है या नहीं, जानें इससे कौन-कौन से काम हो सकते हैं?
आपके फोन में NFC है या नहीं, जानें इससे कौन-कौन से काम हो सकते हैं?

वीडियोज

SAHARANPUR MOSQUE ROW: 115 साल पुरानी मस्जिद के दावे से लेकर बुलडोजर एक्शन तक, समझिए पूरा विवाद!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget