एक्सप्लोरर

Twitter Blue की कीमत हुई लीक, भारतीय यूजर्स को देने होंगे इतने पैसे

Twitter: भारत में अभी ट्विटर ब्लू टिक सर्विस शुरू नहीं हुई है, लेकिन लॉन्च होने से पहले ही iOS यूजर्स के लिए इसकी कीमत लीक हो चुकी है. आइए इस बारे में जानते हैं.

Twitter Blue Service: ट्विटर की ब्लू सर्विस को लेकर लंबे समय से काफी चर्चाएं चल रही हैं. इसे 13 दिसंबर को ही फिर से लॉन्च भी किया गया है. ट्विटर ब्लू के आने के बाद इससे जुड़ी कई खामियां सामने आई थी. कंपनी ने इनमें ही सुधार कर इसे फिर से लॉन्च किया है. लॉन्च होने के बाद भी यह सर्विस कुछ चुनिंदा जगहों पर ही उपलब्ध है. हालांकि ट्विटर इसे सभी जगह रोल आउट करने की प्लानिंग कर रहा है. इसे बहुत जल्द भारत में भी पेश किया जाएगा. लॉन्च होने से पहले भारत के लिए इसकी कीमत से जुड़ी लीक्स भी सामने आ चुकी हैं. आइए डिटेल में जानते हैं. 

नवंबर में आया था ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन

कंपनी ने अपने ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस को नवंबर में लॉन्च किया था. इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स से ब्लू टिक के लिए हर महीने फीस के तौर पर पैसे लेने की योजना बनाई गई थी. इसमें जगह, वेब और iOS के आधार पर अलग-अलग फीस तय की गई है. जब नवंबर में सर्विस को लॉन्च किया गया तो फेक ट्विटर अकाउंट की संख्या में एकदम इजाफा हुआ. इस वजह से कंपनी ने इसे तुरंत बंद कर दिया था. अब 13 दिसंबर को इसे फिर से रीलॉन्च किया गया है. भारत में अभी यह सर्विस शुरू नहीं हुई है, लेकिन लॉन्च होने से पहले ही iOS यूजर्स के लिए इसकी कीमत लीक हो चुकी है. 

ट्विटर ब्लू की भारत में कीमत

Twitter के ट्वीट के मुताबिक, फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस को अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम में शुरू किया गया है. कंपनी का कहना है कि वह इसे जल्द भारत और अन्य देशों में भी लॉन्च करेगी. एक टिप्स्टर ने भारत में iOS यूजर्स के लिए इस सब्सक्रिप्शन की कीमत लीक की हैं. टिप्सटर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि iOS App Store पर नए Twitter Blue की कीमत 999 रुपये है.

यह स्पष्ट कर दें कि अभी तक कंपनी ने इस सर्विस को देश में लॉन्च नहीं किया है. इसके साथ ही, कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी कीमत को लेकर भी कोई खुलासा नहीं किया है.

यह भी पढ़ें

इंस्टाग्राम पिक्चर क्लिक करने के लिए कराएगा रिमाइंड, Candid Stories फीचर इस तरह करेगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget