एक्सप्लोरर

Truecaller में फिर आया कॉल रिकॉर्डिंग फीचर, लंबी बातचीत के अपने आप बन जाएंगे नोट्स, कैसे?

True Caller: पिछले साल एंड्रॉइड और IOS पर कॉल रिकॉडिंग को बैन करने के बाद एकबार फिर ट्रू-कॉलर ने ये सर्विस दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम पर शुरू कर दी हैं. 

True Caller Call Recording Service: आप में से कई लोग ट्रू-कॉलर ऐप का इस्तेमाल करते होंगे. ये ऐप कॉलर-आइडेंटिफिकेशन, कॉल-ब्लॉकिंग, फ्लैश-मैसेजिंग, कॉल-रिकॉर्डिंग, चैट और वॉयस की सुविधा देता है. हालांकि पिछले साल कंपनी ने कॉल रिकॉर्डिंग की सर्विस IOS और एंड्रॉइड में बंद कर दी थी. लेकिन एकबार फिर ये सर्विस कंपनी ने शुरू की है. फिलहाल ये भारत में उपलब्ध नहीं है और रिकॉर्डिंग की सर्विस पेड वर्जन में मौजूद है.

ट्रू-कॉलर ने कॉल रिकॉर्डिंग की सर्विस US में शुरू की है. धीरे-धीरे कंपनी इसे अन्य देशो में भी रोलआउट करेगी. कंपनी ने कहा कि Truecaller ने iPhone और Android, दोनों पर अपने 350 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स के लिए AI-संचालित कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा लॉन्च की है जो आने वाले महीनों में अमेरिका में और धीरे-धीरे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में शुरू होगी. इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि ऐप को AI-संचालित कार्यक्षमता दूसरे ऐप्स से अलग बनाती है.

लंबी कॉल्स के बन जाएंगे नोट्स 

कॉल रिकॉर्डिंग के अलावा कंपनी ने कॉल को टेक्स्ट मैसेज में ट्रांसलेट करने की भी सर्विस शुरू की है. ये फीचर लम्बी कॉल्स के दौरान काम आएगा जब लोग कुछ इम्पोर्टेन्ट चीजों पर डिस्कशन कर रहे होंगे. कंपनी ने कहा कि फिलहाल ये फीचर केवल इंग्लिश समझता है जिसे जल्द रोलआउट किया जाएगा. रिकॉर्ड की गई कॉल्स को सुनने, रिनेम, बेकार की कॉल्स को डिलीट और इन्हें शेयर करने का भी ऑप्शन कंपनी यूजर्स को देगी.

बता दें, इस बार कंपनी कॉल रिकॉर्डिंग के लिए रिकॉर्डिंग लाइन का उपयोग कर रही है जो एक क्लाउड टेलीफोनी बेस्ड सर्विस है. सरल शब्दों में बताएं तो आप क्लाउड पर अपनी कॉल्स रिकॉर्ड कर पाएंगे और कॉल खत्म होने के बाद इसे सुन पाएंगे.

iPhone पर ऐसे ऑन करनी है रिकॉर्डिंग 

iPhone पर अगर आप इनकमिंग कॉल की रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कॉल को रिसीव कर ट्रू-कॉलर ऐप में आना है और यहां रिकॉर्डिंग को सर्च कर इसे शुरू करना है. ऐसा करते ही रिकॉर्ड लाइन शुरू हो जाएगी जिसे आपको मेन कॉल के साथ मर्ज कर देना है. ठीक ऐसा ही आउटगोइंग कॉल के लिए भी करना है. इसमें आपको पहले कॉल लाइन को शुरू करना है और फिर फोनबुक से किसी भी व्यक्ति को कॉल कर दोनों कॉल को मर्ज करना है.

यह भी पढें: गजब की चार्जिंग टेक्नोलॉजी, Toyota बना रही 10 मिनट में फुल चार्ज होने वाली ईवी, 1200Km कर सकेंगे सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget