एक्सप्लोरर

सीट मिल जाए की कोशिश में IRCTC को टैग कर किया था ट्वीट, अकाउंट से उड़ गए 64,000, ये गलती आप मत करना 

मुंबई की एक 34 वर्षीय महिला ने ट्रेन टिकट के संबंध में अपने ट्विटर से आईआरसीटीसी को टैग करते हुए सीट कंफर्म होने की संभावनाओं के बारे में पूछा, लेकिन तभी उनके अकाउंट से 64,000 रूपये उड़ गए.

इंटरनेट के आने से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. लोग तरह-तरह के सोशल मीडिया ऐप्स इन दिनों चलाते हैं. किसी नए व्यक्ति से जुड़ना हो या अपनी शिकायत सरकार तक पहुचानी हो, आज सभी सोशल मीडिया के जरिए होता है. फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम को सुरक्षित प्लेटफार्म बताया जाता है. हालांकि इन्हें सतर्क होकर चलाने की जरूरत है. कभी भी सोशल मीडिया पर अपनी महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर न करें क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको भारी मुसीबत में डाल सकती है. इंटरनेट के आने के बाद से लगातार डिजिटल फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं. इस बीच एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है जिसमें एक महिला ने अपनी शिकायत ट्विटर के जरिए रेलवे तक पहुंचानी चाही लेकिन तभी उनके अकाउंट से 64,000 रुपये साइबर ठगों ने उड़ा लिए. 

क्या है मामला?

मुंबई के विले पार्ले की रहने वाली एमएन मीणा ने 14 जनवरी को भुज जाने के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से तीन टिकट बुक किए थे. लेकिन ट्रैन की सभी सीटें बुक हो चुकी थी इसलिए उन्हें आरएसी (RAC) सीटें मिली थी. इसका मतलब ये कि अगर कोई कंफर्म यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ता है तो आरएसी टिकट वाले यात्री को पूरा बर्थ मिल जाता है. ऐसा न होने पर आरएसी यात्री को एक सीट शेयर करनी पड़ती है. सीट कंफर्म हुई है या नहीं या मिलेगी या नहीं के कन्फ्यूजन को कम करने के लिए 34 वर्षीय एमएन मीणा ने टिकट का विवरण और अपना मोबाइल नंबर ट्विटर पर पोस्ट किया और आईआरसीटीसी को टैग कर सहायता मांगी.

इसके कुछ देर बाद उन्हें एक फोन आया जिसे उनके बेटे ने उठाया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें खुद को आईआरसीटीसी का ग्राहक सहायता अधिकारी बताया और टिकट की पुष्टि करने के लिए मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा. साथ ही उनसे 2 रूपये का भुगतान करने के लिए भी कहा गया. मीना और उनके बेटे दोनों को लगा क्योंकि उन्होंने कुछ समय पहले ही ट्विटर पर पोस्ट किया है तो शायद आईआरसीटीसी ही उनकी मदद कर रही होगी. इसलिए उन्होंने बिना ज्यादा सोचे समझे 2 रुपये का भुगतान लिंक के माध्यम से कर दिया. इससे कुछ ही देर बाद उन्हें बैक टू बैक लेन-देन के कई अलर्ट प्राप्त हुए और फ्रॉड करने वाले व्यक्ति ने उनके अकाउंट से 64,000 रुपये उड़ा लिया. 

कैसे उड़ा लिए पैसे?

क्योंकि एमएन मीणा ने अपना मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. इसके जरिए ही हैकर्स या फ्रॉड करने वाले व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया और एक फिशिंग लिंक भेजा और भरोसे में लेकर उस पर पेमेंट करने को कहा. ये एक तरीके का फिशिंग लिंक था जिस पर पैसे भेजते ही फ्रॉड करने वाले व्यक्ति ने उनकी बैंक अकाउंट डीटेल्स चुरा ली और एकाउंट से 64,000 रुपये उड़ा लिए. ध्यान दें, कभी भी कोई संस्था या कंपनी आपसे आपका निजी विवरण नहीं मांगती है और न ही लेन-देन की गुजारिश करती है.

क्या है फिशिंग?

फिशिंग डिजिटल अटैक का एक तरीका है जिसमें फ्रॉड करने वाले लोग खुद को विश्वसनीय सोर्स बताकर लोगों को ई-मेल, मैसेज, या कोई लिंक भेजते हैं और आपकी निजी जानकारी आपको भरोसे में लेते हुए चुरा लेते हैं. 

यह भी पढ़ें: एंड्राइड स्मार्टफोन में आप मैसेज को ऐसे कर सकते हैं शेड्यूल, देर रात तक उठने की नहीं है जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
चलते-चलते अचानक बंद हो गया लैपटॉप का कीबोर्ड? इन आसान तरीकों से हो जाएगा समाधान
चलते-चलते अचानक बंद हो गया लैपटॉप का कीबोर्ड? इन आसान तरीकों से हो जाएगा समाधान
Meta on CSEAM: सरकार की सख्ती के बाद Meta की सफाई, बताया- बच्चों के यौन शोषण कंटेंट पर क्या की कार्रवाई?
सरकार की सख्ती के बाद Meta की सफाई, बताया- बच्चों के यौन शोषण कंटेंट पर क्या की कार्रवाई?
Best Glass for Mobile : के लिए सबसे मजबूत ग्लास कौन सा होता है, जानें किसमें सबसे ज्यादा होती है सेफ्टी
मोबाइल के लिए सबसे मजबूत ग्लास कौन सा होता है, जानें किसमें सबसे ज्यादा होती है सेफ्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget