एक्सप्लोरर

Oneplus 8 स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लीजिये 5 बड़ी बातें, Xiaomi से है मुकाबला

अगर आप एक प्रीमियम और पावरफुल स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आप Oneplus 8 स्मार्टफोन के बारे में विचार कर सकते हैं, इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें हम आपको बताने जा रहे हैं.

नई दिल्ली: Oneplus 8 इन दिनों काफी चर्चा में है. कंपनी ने इस फोन को खास ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है जो प्रीमियम और हाई परफॉरमेंस स्मार्टफोन की तलाश में रहते हैं. अगर आप इस समय Oneplus 8 स्मार्टफोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं इस फोन के बारे में 5 बड़ी बातें. आइये जानते हैं.

1. कीमत

OnePlus 8  में दो वेरिएंट मिलते हैं, जिसमें एक 8 GB RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज और दूसरा 12 GB RAM और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है. 8 GB RAM +128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है और 12 GB RAM + 256 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये है.

2. डिजाइन

OnePlus 8 का डिजाइन काफी प्रीमियम है और इसमें काफी अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल किया है. यह Slim और Sleek होने के साथ Curved डिजाइन के साथ आता है. इसके राईट साइड में लगा अलर्ट स्लाइडर बटन सबसे ज्यादा इम्प्रेस करता है. इस बटन की मदद से डायरेक्ट रिंग, वाइब्रेशन और साइलेंट मोड पर जाने की सुविधा मिलती है.

3. डिस्प्ले

OnePlus 8 में 6.55 इंच का फुल HD+ फ्लूड एमोलेड डिस्प्ले दिया है. जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है.यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. डिस्प्ले पर 3D Corning गोरिल्ला ग्लास की सेफ्टी मिलती है. फोन का डिस्प्ले काफी रिच है और इसमें कलर्स काफी ब्राइट हैं. धूप में भी डिस्प्ले को आसानी से देखा जा सकता है. मूवी देखते समय, गेम्स खेलते समय, और फोटो देखते समय इसमें काफी मज़ा आता है. डिस्प्ले काफी स्मूथ है. यह फोन  HDR10+ को सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि यह डिस्प्ले आपकी आंखों को सुरखित रखेगा.

4. कैमरा

फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइम लेंस (f/1.75 अपर्चर) मिलता है, जबकि 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस (f/2.4 अपर्चर)और 16 मेगापिक्स्ल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस (f/2.2 अपर्चर) दिया है. साथ में ड्यूल LED फ़्लैश लाइट भी मिलती है. वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 (f/2.45 अपर्चर) लेंस दिया है. अगर आपको फोटोग्राफी की अच्छी समझ है तो यह फोन आपके लिए बना है, हर प्रकार की रोशिनी में यह बेहतर रिजल्ट देता है. यह फोन Youtuber के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है. इसमें कई फ़िल्टर दिए हैं. इसके अलावा इससे आप इससे FHD, 4K वीडियो 30/60fps मोड पर शूट कर सकते हैं. सेल्फी कैमरे में दिए फिल्टर्स फोटो को बेहतर करने करते हैं और स्किन टोन को नेचुरल लुक देते हैं. फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के OnePlus 8 का कैमरा सेटअप बेहतर है.

5. प्रोसेसर

परफॉरमेंस के लिए OnePlus 8 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर लगा है, इसमें 5G चिपसेट X55 और Adreno 650 GPU लगा है. यह फोन OxygenOS बेस्ड एंड्राइड 10 पर काम करता है. इस फोन में लगा चिपसेट इस समय काफी पावरफुल है. इस फोन में हैवी ग्राफिक्स गेम्स को आसानी से खेला जा सकता है. फोन में लगी 4300 mAh की बैटरी Warp Charge 30T फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है, फुल चार्ज पर हैवी यूज़ पर यह फोन एक दिन आराम से निकाल देता है. एक घंटे में यह फोन 0-100 फीसदी चार्ज हो जाता है. जबकि 22 मिनट में यह 50 फीसदी चार्ज हो जाता है. फोन में type-C पोर्ट दिया है. लेकिन OnePlus 8 में वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता. फ़ोन मल्टीटास्किंग के दौरान बिना हैंग हुए काम करता है. हाई परफॉरमेंस स्मार्टफोन यूजर्स को यह फोन निराश नहीं करेगा.

इसमें लगी DDR4 रैम और UFS 3.0 इंटरनल स्टोरेज की वजह से इसकी परफॉरमेंस बेहतर बनती है. OnePlus 8 एक हाई परफॉरमेंस प्रीमियम स्मार्टफोन है, और इसके लेटेस्ट फीचर्स और स्ट्रोंग हार्डवेयर इसके प्लस पॉइंट है. 50 हजार रुपये की कीमत के हिसाब से यह एक बेहतर स्मार्टफोन होने का दम रखता है.

Xiaomi Mi 10 5G से होगा मुकाबला

OnePlus 8 का मुकाबला Xiaomi Mi 10 5G से माना जा रहा है. इस फोन को दो वेरिएंट में उतारा गया है, इसकें 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है जबकि इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है.

Xiaomi Mi 10 5G में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है जिसमें  108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल हैं, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट  कैमरा दिया गया है.

इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है. डिस्प्ले काफी अच्छा माना जा रहा है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया है और यह 5G को सपोर्ट करता है. यह फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस नए डिवाइस में 4,780mAh की बैटरी लगी है, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है.

OnePlus 8 की तुलना में यह फोन परफॉरमेंस के मामले में आगे नहीं निकला पाता. Xiaomi, भारत में मिड रेंज सेगमेंट में बेहतर प्रोडक्ट बना रही है लेकिन प्रीमियम सेगमेंट में यह ब्रांड ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है, ऐसे में OnePlus 8 यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें 

Oppo A52 का 8GB रैम वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, Samsung के इस स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?
10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपने Wi-Fi राउटर की सिक्योरिटी! तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपने Wi-Fi राउटर की सिक्योरिटी! तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
फोटो में लिखा Text ऐसे करें Copy, Translate और Search! गजब है iPhone का फीचर
फोटो में लिखा Text ऐसे करें Copy, Translate और Search! गजब है iPhone का फीचर

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget