एक्सप्लोरर

Smartphone Battery Tips: ये 6 टिप्स आपके फोन की बैटरी को बना देंगे एकदम नए जैसा, आज ही आजमाएं ये टिप्स

Tech Tips: आज इस रिपोर्ट में हम आपको फोन की बैटरी से जुड़ी कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हे अपनाने के बाद आपको फोन को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Mobile Battery Tips: डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया के इस दौर में स्मार्टफोन की जरूरत हर किसी को है. स्मार्टफोन पर इंटरनेट और कैमरे के ज्यादा इस्तेमाल होने से इसकी बैटरी भी जल्दी खत्म होती है. लेकिन अगर आपके फोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है और आप फोन के बैटरी बैकअप को लेकर परेशान हैं तो यह खबर को जरूर पढ़ें. इस रिपोर्ट में हम आपको फोन की बैटरी से जुड़ी कुछ ऐसी महत्वपूर्ण टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आपको अपने फोन को बार-बार चार्ज करने से छुटकारा मिल सकता है. इन टिप्स से आपके फोन की बैटरी को सेव करने और उसके बैटरी बैकअप को बढ़ाने में काफी मदद भी मिलेगी. चलिए जानते हैं इन टिप्स को -

पावर सेविंग मोड

पावर सेविंग मोड का इस्तेमाल कर आप बैटरी को जल्दी डाउन होने से बचा सकते हैं. इससे फोन की बैटरी लाइफ 50% तक बढ़ जाती है. पावर सेविंग मोड में केवल फोन उसी एप को प्रोसेस करता है, जिस पर आप काम कर रहे हैं और बाकी सभी अनावश्यक बैकग्राउंड एक्टिविटीज अपने आप बंद हो जाती हैं. 

नोटिफिकेशन

सभी अनावश्यक नोटिफिकेशन को बंद कर दें, इससे आपके फोन में बार-बार नोटिफिकेशन नहीं दिखेंगे तथा जरूरत ना होने पर जीपीएस लोकेशन को भी बंद कर सकते हैं. इस टिप्स को अपनाकर भी बैटरी को सेव किया जा सकता है. 

ओरिजनल चार्जर से चार्ज करें फोन

फोन को केवल फोन के ऑरिजनल चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए. इससे आपके फोन के बैटरी की हेल्थ और बैटरी बैकअप ठीक रहता है. फोन को कैपेसिटी से ज्यादा पॉवर वाले चार्जर से चार्ज न करें. इससे फोन जल्दी तो जरूर चार्ज हो जाता है पर बैटरी की हेल्थ पर असर पड़ता है और फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज भी हो जाती है.

ब्राइटनेस

स्मार्टफोन की डिस्प्ले बड़ी और ज्यादा ब्राइट होने की वजह से भी आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है. कोशिश करें की फोन की ब्राइटनेस को 50 फीसदी तक या फिर इससे कम ही रखें. इसके अलावा आप इसे ऑटो-ब्राइटनेस मोड पर भी सेट कर सकते हैं. इससे फोन की बैटरी की अधिक बचत होती है और बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी. 

इंटरनेट

आपके स्मार्टफोन का कैमरा और इंटरनेट सबसे ज्यादा बैटरी कंज्यूम करता है. जरूरत न होने पर इंटरनेट को बंद रखें, इससे फोन का बैटरी बैकअप बहुत अधिक बढ़ जाता है. कोशिश करें फोन कम से कम गरम हो, फोन के गर्म होने से भी फोन की बैटरी तेजी से ड्रेन होती है. 

अप-टू-डेट

फोन के सभी एप और ऑपरेटिंग सिस्टम को अप-टू-डेट रखें, इससे फोन स्मूथ काम करता है और बैटरी को भी कम कंज्यूम करता है. हफ्ते में एक बार या दो तीन हफ्ते में एक बार फोन के सभी आवश्यक अपडेट को जरूर चेक करें.

Airtel की 5G सर्विस कब होगी शुरू? यहां जानें चेयरमैन सुनिल मित्तल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget