एक्सप्लोरर

TikTok Dislike Button: टिकटॉक ने रोल आउट किया डिसलाइक बटन, अब गलत कमेंट करने वालों की खैर नहीं

TikTok Dislike Button: TikTok ने अपने ऐप में एक खास बटन जोड़ा है.

TikTok Comment Dislike Button: चीनी शॉर्ट-फॉर्म वीडियो ऐप टिकटॉक ने दुनियाभर के सभी यूजर्स के लिए कमेंट डिसलाइक बटन रोल आउट करने की घोषणा की है. टिकटॉक ने अप्रैल में इस फीचर का टेस्ट शुरू किया था ताकि लोगों को उन कमेंट की पहचान करने में मदद मिल सके जिन्हें वे अप्रासंगिक या गलत मानते हैं.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कुछ टेस्ट के बाद, हम इसे विश्व स्तर पर जारी कर रहे हैं. एक कमेंट को नापसंद करने की कुल संख्या नहीं दिखाई जाएगी और लोग जब चाहें तब फिर से टैप करके अपनी प्रतिक्रिया वापस ले सकते हैं. टिकटॉक का कहना है कि इस टूल के साथ उसकी मुख्य प्राथमिकता यूजर्स के लिए बेहतर अनुभव तैयार करना है. 

कंपनी ने बताया कि यह हमें अप्रासंगिक या गलत कमेंट की बेहतर पहचान करने की अनुमति देता है. डिसलाइक बटन कम्यूनिटी गाइलाइंस उल्लंघनों के लिए कमेंट को रिपोर्ट करने का एक विकल्प दिखाई देगा.  टिकटॉक पिछले कुछ समय से डिसलाइक बटन पर काम कर रहा था, क्योंकि सोशल मीडिया सलाहकार मैट नवरा ने पहली बार मार्च 2020 में इस फीचर को देखा था.

डिसलाइक बटन दे रहे हैं ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म

इस लेटेस्ट बटन के साथ टिकटॉक कई अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म की कैटेगरी में आ गया है, जिनमें डिसलाइक बटन दिया जा रहा है. ट्वीट के जवाब के लिए ट्विटर एक निजी डाउनवोट बटन को टेस्ट कर रहा है. Google के मालिकाना हक वाला YouTube पहले से ही कमेंट के लिए एक थम्स डाउन बटन उपलब्ध कराता है. जबकि Reddit कमेंट के लिए डाउन वोट बटन देता है.

ये भी पढ़ें- 

Instagram News: चैट बॉक्स में आपत्तिजनक फोटो आने से रोकेगा इंस्टाग्राम का ये टूल

New Telecom Bill: अब फ्री नहीं रह जाएगी Whatsapp कॉलिंग! समझें नए टेलीकॉम बिल के मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात
iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात
Huawei Mate 90 लॉन्च, नई Chip Architecture बनी सबसे बड़ी खासियत
Huawei Mate 90 लॉन्च, नई Chip Architecture बनी सबसे बड़ी खासियत
सेकंड हैंड iPhone लेने से पहले, ये चीज जरूर चेक कर लें
सेकंड हैंड iPhone लेने से पहले, ये चीज जरूर चेक कर लें
फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल दें
फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल दें

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
आलू किसानों की कमाई बढ़ा सकती हैं ये 3 किस्में, 400 क्विंटल तक उपज
आलू किसानों की कमाई बढ़ा सकती हैं ये 3 किस्में, 400 क्विंटल तक उपज
यूपी में ADO पंचायत भर्ती के नियम बदले, उम्र सीमा 40 साल; UPSSSC कराएगा परीक्षा
यूपी में ADO पंचायत भर्ती के नियम बदले, उम्र सीमा 40 साल; UPSSSC कराएगा परीक्षा
Embed widget