एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं? नए साल से WhatsApp समेत कॉलिंग की दुनिया में होने जा रहे ये बदलाव

टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी आने वाले साल में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं कि साल 2021 में टेक्नोलॉजी में हमें क्या-क्या चेंज देखने को मिलेगा.

नया साल आने वाला है. साल 2020 में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. ये आने वाला साल हमारी जिंदगी में कई नए बदलाव लेकर आएगा. वहीं टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी आने वाले साल में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. जनवरी 2021 से कॉलिंग समेत व्हाट्सऐप में चेंज नजर आएगा. 15 जनवरी से जहां आपको लैंडलाइन से कॉल करते समय आपको मोबाइल नंबर के आगे 0 लगाना होगा. वहीं कई ऐसे मोबाइल हैंडसेट्स हैं जिनमें एक जनवरी से WhatsApp काम करना बंद कर देगा. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

काम नहीं करेगा WhatsApp नया साल आने वाला है. नए साल के साथ कई पुरानी चीजें पीछे छूट जाएंगी. नया साल आते ही WhatsApp पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है और इस बार भी कंपनी ने उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी कर दी है जिनमें एक जनवरी से WhatsApp काम करना बंद कर देगा. iOS 9 और एंड्रॉयड 4.0.3 ऑपरेटिंग सिस्टम से नीचे वाले स्मार्टफोन्स पर WhatsApp काम नहीं करेगा. कंपनी के मुताबिक WhatsApp के सारे फीचर्स यूज करने के लिए iPhone यूजर्स को iOS 9 या उससे ऊपर और एंड्रॉयड यूजर्स को 4.0.3 या उससे ऊपर का वर्जन यूज करना होगा. आपको बताते हैं कि एक जनवरी से WhatsApp किन-किन स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देगा.

इन मॉडल्स में नहीं चलेगा WhatsApp ऐपल के iPhone 4, iPhone 4S, iPhone 5, iPhone 5S, iPhone 6, और iPhone 6S को ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 9 से अपडेट करना होगा, अगर ऐसा नहीं किया तो इन स्मार्टफोन्स में WhatsApp नहीं चलेगा. वहीं ऐसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन जो Android 4.0.3 पर नहीं काम करते हैं, उनमें भी WhatsApp नहीं चलेगा. इन स्मार्टफोन्स में HTC Desire, LG Optimus Black, Motorola Droid Razr, Samsung Galaxy S2 जैसे मॉडल्स को शामिल किया गया है.

लगाना होगा जीरो देश में किसी भी मोबाइल पर लैंडलाइन से कॉल करते वक्त 15 जनवरी से आपको उस मोबाइल नंबर के आगे 0 लगाना होगा. कम्युनिकेशन मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि फिक्स्ड टू फिक्स्ड डायलिंग प्लान, मोबाइल टू फिक्स्ड और मोबाइल को मोबाइल कॉल्स पर किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. दूरसंचार विभाग ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. ट्राई ने इस तरह के कॉल के लिए 29 मई 2020 को नंबर से पहले जीरो लगाने की सिफारिश की थी. इससे टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को अधिक नंबर बनाने की सुविधा मिल सकेगी.

दूरसंचार विभाग ने एक सर्कुलर के जरिए बताया कि लैंडलाइन से मोबाइल पर नंबर डायल करने के तरीके में बदलाव की ट्राई की सिफारिशों को मान लिया गया है. इस सर्कुलर के अनुसार नियम को लागू करने के बाद लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए नंबर से पहले जीरो डायल करना होगा. दूरसंचार विभाग ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों को लैंडलाइन के सभी ग्राहकों को जीरो डायल करने की सुविधा देनी होगी. यह सर्विस अभी अपने क्षेत्र से बाहर के कॉल करने के लिए अवेलेबल है. विभाग की तरफ से कहा गया कि फिक्स्ड लाइन स्विच में उपयुक्त एलान किया जाए जिससे फिक्स्ड लाइन सब्सक्राइबर्स को सभी फिक्स्ड से मोबाइल कॉल के लिए आगे 0 डायल करने की जरूरत के बारे में बताया जाए.

ये भी पढ़ें

WhatsApp की टॉप 5 काम की टिप्स और ट्रिक्स, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है Mobile Apps: लाइफस्टाइल को आसान बनाने में अहम रोल निभाते हैं ये 5 मोबाइल एप्स , आज ही डाउनलोड करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DoT SIM Card limit: अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
Google Maps in China: चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?
चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?
Jio Prepaid Plan: जियो का 98 दिनों वाले प्लान को करें एक्टिव, इन चीजों का मिलेगा फायदा
जियो का 98 दिनों वाले प्लान को करें एक्टिव, इन चीजों का मिलेगा फायदा
Google-Spirit Airlines डील पर बड़ा खुलासा, कंपनी ने किया साफ
Google-Spirit Airlines डील पर बड़ा खुलासा, कंपनी ने किया साफ

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget