एक्सप्लोरर

Mobile Apps: लाइफस्टाइल को आसान बनाने में अहम रोल निभाते हैं ये 5 मोबाइल एप्स  , आज ही डाउनलोड करें

गूगल मैप्स के जरिए हम आसानी से अपने घर का पता लगा सकते हैं. इसका एक फायदा ये भी है कि आप किसी मैप का एक सेक्शन डाउनलोड कर सकते हैं.आपके मोबाइल पर किस कांटेक्ट नंबर से फोन आ रहा है ये आप ट्रू-कॉलर ऐप का इस्तेमाल कर आसानी से पता लगा सकते हैं. भीम ऐप का इस्तेमाल कर के आप किसी को भी आसानी से पैसा भेज सकते हैं.

भागती दौड़ती जिंदगी में मोबाइल एप्स अब लाइफ के लिए काफी अहम बन चुके हैं. अगर कहीं जाने में परेशानी हो रही हो तो मोबाइल में मौजूद एप्स के जरिए सही रास्ते का पता लगाया जा सकता है. किसी अनजान की कॉल आपको परेशान कर रही हो तो उसके बारे में भी आप अपने मोबाइल एप्स से पता लगा सकेत हैं. ऐसे ही  मोबाइल में मौजूद कई एप्स के जरिए कोई भी काम बेहद आसानी से किया जा सकता है. ये एप्स हमारे कई कामों को मिनटों में कर देते हैं और हमारे समय को भी बचाते हैं. इन एप्स का इस्तेमाल कर कई नई जानकारिया भी हासिल की जा सकती है. ऐसे में आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर ये कौन से 5 एप्स हैं जिनका इस्तेमाल करने से आज लाइफ काफी ईजी हो गई है.

गूगल मैप्स 

गूगल नई-नई सुविधाओं और सेवाओं के लिए जाना जाता है. साथ ही ये अब हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा भी बन चुका है. दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल का एक हिस्सा गूगल मैप्स भी है, जिसकी सहायता से अब हम एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ट्रेवल कर सकते हैं. अगर आप किसी अनजान इलाके में फंस गए हों तो गूगल मैप्स के जरिए हम आसानी से अपने घर का पता लगा सकते हैं. इसका एक फायदा ये भी है कि आप किसी मैप का एक सेक्शन डाउनलोड कर सकते हैं. आप अपनी बाइक या कार में किसी पुराने स्मार्टफोन को जीपीएस की तरह भी यूज कर सकते हैं.

भीम ऐप

भीम ऐप का इस्तेमाल कर के आप किसी को भी आसानी से पैसा भेज सकते हैं. अगर आप जल्द भुगतान करना चाहते हैं तो QR स्कैन का उपयोग कर सकते हैं. इसका उपयोग करने के लिए आपको ' तुरंत भुगतान' का आप्शन चुनना होगा. इसके साथ ही, आप जो भी लेनदेन करते है वो आपके मोबाईल में सुरक्षित होता जाता है. इस ऐप में अकाउंट और IFS कोड को यूज कर पैसे भेजने की भी सुविधा दी गई है. इस ऐप के जरिए आप अपना मोबाइल भी रिचार्ज करवा सकते हैं.

ट्रू-कॉलर ऐप

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके मोबाइल पर किस कांटेक्ट नंबर से फोन आ रहा है तो आप इस ऐप का इस्तेमाल कर आसानी से पता लगा सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप ये भी पता लगा सकते हैं कि कॉल करने वाला परिचित है या अपरचित. ट्रू-कॉलर की सहायता से अब आप फ्रॉड कॉल से भी बच सकते हैं. इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपके गूगल प्ले स्टोर से पहले इस ऐप को इंस्टाल करना पड़ेगा. इसके बाद इस ऐप को ओपन कर आपको अपने बारे में पूरी जानकारी देनी पड़ेगा. इसके बाद आप ये ऐप आसानी से इस्तेमाल कर कर पाएंगे.

कॉल-रिकॉर्डर 

यदि आपके मोबाइल में कॉल रिकॉर्डर पहले से इनबिल्ट नहीं है तो आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप किसी भी कॉल को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं. साथ ही, इस रिकॉर्डिंग को लंबे समय के लिए सेव भी कर सकते हैं.

डीजी लॉकर ऐप 

डीजी लॉकर ऐप के जरिए आप अपने ज़रूरी दस्तावेजों को एक जगह संग्रह कर रख सकते हैं. बता दें कि आप इस ऐप का इस्तेमाल कर कभी भी अपने डाक्यूमेंट्स को डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद आप अपना डॉक्यूमेंट स्कैन कर इस ऐप पर स्टोर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Christmas 2020: फेस्टिवल पर गिफ्ट करें ये स्मार्ट फोन, लेटेस्ट फीचर्स के साथ कीमत 10 हजार से भी कम

JBL स्पीकर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ ये खास स्मार्ट टीवी, परफॉर्मेंस में इन्हें देगा टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?
Incognito Mode Truth: कैसे काम करता है Incognito Mode, कौन-कौन देख सकता है एक्टिविटी?
कैसे काम करता है Incognito Mode, कौन-कौन देख सकता है एक्टिविटी?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget