एक्सप्लोरर

WhatsApp की टॉप 5 काम की टिप्स और ट्रिक्स, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है

ये हैं WhatsApp की कुछ यूजफुल और सीक्रेट सैटिंग ट्रिक्स और टिप्स. इससे आपका काम काफी आसान हो जाएगा.

आजकल इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल हम सभी करते हैं. दुनिया के करीब 180 देशों में 1.5 बिलियन लोग एक्टिव तरीके व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. लोगों के यूज और सहूलियत को देखते हुए व्हाट्सएप आए दिन नए फीचर्स जोड़ता है, जिससे लोग इस ऐप का ज्यादा से ज्याद और आसानी से इस्तेमाल कर सकें. व्हाट्सऐप अपनी सैटिंग में कुछ-कुछ बदलाव करता रहता है लेकिन इन टिप्स और ट्रिक्स को हर कोई नहीं जानता. आज हम आपको व्हाट्सऐप से जुड़ी ऐसी मजेदार ट्रिक्स बता रहे हैं, जिससे आपकी लाइफ काफी आसान हो जाएगी और आपको इन्हें जानकर मज़ा आएगा. आइये जानते हैं. अनरीड मार्क करना कई बार आप इतने बिज़ी होते हैं कि लोगों के मैसेज का जवाब नहीं दे पाते. लेकिन जिसने आपको मैसेज भेजा है, वो आपके रीड करने के बाद रिप्लाई के इंतजार में बैठा रहता है. कई बार मैसेज नहीं करने या भूल जाने पर लोग नाराज़ भी हो जाते हैं. इसके लिए आप चाहें तो अपने कॉन्टेक्ट से किसी भी नंबर को व्हाट्सऐप पर अनरीड कर सकते हैं. इसमें आप उसके मैसेज को बिना पढ़े अनरीड कर सकते हैं और बाद में उसका रिप्लाई दे सकते हैं. इससे सैटिंग से आपके अनरीड वाले कॉन्टेक्ट पर एक निशान बन जाएगा, जिससे ये आपके लिए बाद में रिमाइंडर के तौर पर काम करेगा. इसके लिए आपको अपने एंड्रोइड फोन में उस चैट को दबाकर रखना है, जिसे आप अनरीड करना चाहते हैं. राइट साइड में आपको एक मार्क अनरीड का ऑप्शन नज़र आ जाएगा. IOS पर आपको चैट को राइट साइट स्वाइप करना होगा और अनरीड आइकन पर टैप करना होगा. फोन टच किए बिना WhatsApp मैसेज पढ़ें और रिप्लाई करें आपको लग रहा होगा ऐसा कैसे संभव है कि बिना फोन को छुए आप अपने व्हाट्सऐप मैसेज पढ़ लें और रिप्लाई भी कर दें. वैसे ये कोई इतना मुश्किल काम नहीं है, बस अपने फोन को टाइप या टच किए बिना मैसेज पढ़ने या भेजने के लिए आप सीरी या गूगल असिस्टेंट की मदद ले सकते हैं. आपको इन वर्चुअल असिस्टेंट को अपना मैसेज बताना है और बिना टच किए आपका मैसेज पहुंच जाएगा. WhatsApp में फॉन्ट कैसे बदलें अगर आप व्हाट्सऐप के उसी पुराने फॉन्ट से बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं या किसी शब्द को बोल्ड अक्षरों में लिखना चाहते हैं तो ये बड़ा ही आसान काम है. आप अपने मैसेज में जिस शब्द के आगे और पीछ स्टार लगा देगें वो शब्द भेजने पर बोल्ड फॉन्ट में नज़र आएंगें. वहीं आप इटैलिक फॉन्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी भी शब्द के आगे और पीछे अंडर स्कोर का साइन लगाना होगा. आपके मैसेज का फॉन्ट बदल जाएगा. पता करें किस नंबर से स्टोरेज फुल हो रहा है अगर आपके व्हाट्सऐप से फोन का स्टोरेज बार बार फुल हो जाता है तो इसके लिए आप ये जान लें कि कौन से व्हाट्सऐप नंबर से आपका स्टोरेज जल्दी भर रहा है. इसके लिए आपक अपने फोन में व्हाट्सएप सैटिंग्स पर जाना है. यहां डेटा और स्टोरेज यूज का एक ऑप्शन होगा. यहां आप अपने व्हाट्सऐप से लेकर यूज होने वाले डेटा और स्पेस की डिटेल्स जान सकते हैं. आपको स्टोरेज यूसेज पर टैप करना है और उस कॉन्टैक्ट को सिलेक्ट करना है एक मैसेज को सभी को फॉर्वर्ड कैसे करें अब व्हाट्सऐप पर आप एक ही मैसेज को 5 लोगों से ज्यादा को फॉर्वर्ड नहीं कर सकते. लेकिन आप किसी त्योहार पर एक साथ अपने सभी कॉन्टेक्ट नंबर्स पर एक ही मैसेज भेजना चाहते हैं तो ये काफी आसान है IOS यूजर्स को इसके लिए अपनी स्क्रीन के दाएं में बने तीन डॉट्स पर क्लिक करना है. यहां आपको न्यू ब्रॉडकास्ट का एक ऑप्शन दिखेगा. अब आप जिसे मैसेज भेजना चाहते हैं भेज सकते हैं. खास बात ये है कि इसमें आपका मैसेज ऑरीजनल है या फॉरवर्ड वाला है इसका भी पता लग जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget