एक्सप्लोरर

अब अनचाहे ग्रुप को हमेशा के लिए कर सकेंगे Mute, WhatsApp में आया ये खास फीचर

ऐप में नया फीचर आया है जिसके बाद ऐंड्रॉयड और iOS यूजर्स ग्रुप्स या चैट्स के नोटिफिकेशंस को हमेशा के लिए म्यूट कर सकेंगे.

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp भारत समेत दुनियाभर काफी पॉपुलर है. अपने बेहतरीन फीचर और सर्विस के लिए ये ऐप सबकी पसंद बना हुआ है. ऐप में नया फीचर आया है जिसके बाद ऐंड्रॉयड और iOS यूजर्स ग्रुप्स या चैट्स के नोटिफिकेशंस को हमेशा के लिए म्यूट कर सकेंगे. कई बार हमें न चाहते हुए भी हमें किसी खास व्हाट्सऐप ग्रुप में रहना पड़ता है लेकिन हम उनकी नोटिफिकेशंस से परेशान हो जाते हैं. ऐसे में अब इस फीचर के बाद इस समस्या से छुटकारा मिलेगा.

हमेशा के लिए कर सकेंगे Mute WhatsApp ने इस नए फीचर 'Always Mute' के बारे में अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से दी है. अगर आप किसी ग्रुप की Mute Notifications सेटिंग्स में जाएंगे तो यहां 1 Week और 8 hours के साथ आपको तीसरा ऑप्शन Always का दिखाई देगा. इससे पहले Always के बजाय 1 Year का ऑप्शन मिलता था. यानी कि आप किसी अनचाहे ग्रुप की नोटिफिकेशंस को एक साल की बजाय हमेशा के लिए म्यूट कर सकेंगे.

लंबे समय तक टेस्टिंग के बाद अब कंपनी ने ये फीचर ऐंड्रॉयड और iOS दोनों ऐप्स पर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है. इस नए फीचर का लाभ उठाने के लिए आपको ऐप को अपडेट करना होगा. अपने ऐंड्रॉयड या फिर iOS में व्हाट्सऐप अपडेट करें और इसके बाद ऐप ओपन करें.

ऐसे यूज करें ये फीचर जिस व्हाट्सऐप ग्रुप को आप म्यूट करना चाहते हैं उस पर टैप करें. अब चैट विंडो में टॉप राइट पर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें सेटिंग्स मेन्यू पर क्लिक कर उसे ओपन करें. इसके बाद आपको यहां Mute Notifications ऑप्शन दिखेगा. इस पर टैप करें. इसके बाद आपको 8 hours, 1 week और Always का ऑप्शन दिखेगा. इनपर टैप कर आप चैट म्यूट कर सकते हैं, इसके बाद मेसेज आने पर उसका नोटिफिकेशन आपको नहीं दिखाई देगा. अब आप ऐप ओपन कर मेसेजेस पढ़ सकते हैं और इसी तरह चैट Unmute भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

बायोमेट्रिक लॉक समेत Whatsapp ला रहा ये धांसू फीचर्स, अब और भी बेहतर होगा एक्सपीरिएंस आपके देखने से पहले ही WhatsApp मैसेज डिलीट हो जाए तो नो टेंशन, इस ट्रिक से रिकवर हो जाएंगे मैसेज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
Apple iPhone 18 Launch Date : कब लॉन्च होगा आईफोन 18? क्या अभी 17 प्रो खरीदना सही या कर लें थोड़ा और इंतजार
कब लॉन्च होगा आईफोन 18? क्या अभी 17 प्रो खरीदना सही या कर लें थोड़ा और इंतजार
अमेरिका को अब AI से आस, वर्षों पुरानी समस्याएं सुलझाने में ली जाएगी मदद
अमेरिका को अब AI से आस, वर्षों पुरानी समस्याएं सुलझाने में ली जाएगी मदद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget