एक्सप्लोरर

Google Safety Tips: Google से किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च करते वक्त रहें सावधान, ठग फर्जी नंबर डालकर कर रहे फ्रॉड

Google Safety Tips: अक्सर लोग गूगल पर किसी कंपनी का हेल्पलाइन नंबर सर्च करते हैं, पर ये सेफ नहीं है. ठग इन नंबर को एडिट कर अपना नंबर डाल देते हैं. आइए जानते हैं कैसे होता है ये खेल और इससे कैसे बचें.

Google Safety Tips: अक्सर लोगों को अलग-अलग प्रोडक्ट या सर्विस से जुड़ी समस्या के समाधान या किसी जानकारी के लिए संबंधित कंपनी से संपर्क करने की जरूरत पड़ती है. कंपनी का हेल्पलाइन नंबर निकालने के लिए लोग सबसे आसान तरीका गूगल पर सर्च करने को मानते हैं और वहां से सर्च करके नंबर निकाल लेते हैं. कई बार तो सर्च सही रहता है, लेकिन कई मामलों में लोग इस तरह नंबर निकालकर कॉल करने पर ठगी के शिकार हो जाते हैं. वो नंबर कंपनी का न होकर ठगों का होता है. आइए जानते हैं कैसे होता है ये खेल और आप कैसे इससे बच सकते हैं.

इस तरह करते हैं गड़बड़ी

जालसाज गूगल पर जाकर बड़ी कंपनियों के कस्टमर केयर की जगह अपना नंबर कंपनी के नाम से पोस्ट करते हैं. इस तरह से नंबर और पता गूगल बिजनेस अकाउंट के जरिए गूगल पर लिस्ट किया जाता है. ठग लोगों को झांसा देने के लिए उस कंपनी से मिलती जुलती फेक वेबसाइट भी बना देते हैं. इसके अलावा गूगल मैप और गूगल सर्च में बड़ी कंपनियों और अन्य संस्थानों के कॉन्टैक्ट डिटेल्स को एडिट करने का विकल्प होता है. जालसाज इसका भी फायदा उठाते हैं. वह असली नंबर को एडिट करके अपना नंबर अपडेट कर देते हैं. ऐसे में जब आप कंपनी के नाम से नंबर सर्च करते हैं तो उनका नंबर आ जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप कुछ सावधानी बरतें तो आप इस तरह की ठगी से बच सकते हैं. आइए हम आपको बताते हैं कुछ जरूरी बातें.

  • सबसे पहले ये कि गूगल सर्च पर कभी भी किसी कंपनी का हेल्पलाइन नंबर सर्च न करें.
  • सबसे आसान तरीका ये है कि आप उस कंपनी की वेबसाइट पर जाएं. यहां एड्रेस बार में कंपनी की स्पेलिंग जरूर देखें. स्पेलिंग गलत है तो वेबसाइट भी गलत होगी. वेबसाइट सही है तो अब उस पेज पर सबसे नीचे या टॉप पर राइट या लेफ्ट साइड में Contact Us, Helpline या Support जैसे ऑप्शन मिलेंगे. आप इन पर क्लिक करके कंपनी का नंबर देख सकते हैं.
  • इसके अलावा वेबसाइट पर आपको ईमेल आईडी या लाइव चैट का ऑप्शन भी मिलता है. आप इन तरीकों से भी कंपनी से संपर्क कर सकते हैं.
  • जिस कंपनी को लेकर आपको दिक्कत है उनके ऐप, रैपर या पैकेट पर भी कंपनी का हेल्पलाइन नंबर दर्ज होता है, सही से चेक करके नंबर वहीं से लें तो ज्यादा बेहतर.
  • इस तरह के कॉल पर आप प्रोडक्ट को लेकर कॉल करते हैं, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि प्रोडक्ट के अलावा कोई और जानकारी साझा न करें. खासकर बैंक से जुड़ी जानकारी.
  • आजकल हर कंपनी ट्विटर पर एक्टिव हैं. आपके लिए सबसे आसान तरीका ट्विटर से शिकायत का है. इस पर एक्शन भी फौरन होता है.
  • ट्विटर पर भी शिकायत करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ट्विट करते वक्त अपनी निजी जानकारी वहां शेयर न करें. सिर्फ अपनी प्रॉब्लम बताएं.
  • ट्विटर पर शिकायत करने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप उक्त कंपनी को फॉलो करें. फिर उस कंपनी को डायरेक्ट मैसेज करके अपनी समस्या बताएं. इससे आपका मैसेज और कोई भी जानकारी कंपनी के अलावा कोई दूसरा नहीं देख पाएगा.
  • शिकायत करने के बाद अगर कोई कॉल आए और बैंक से जुड़ी जानकारी मांगे तो ऐसी डिटेल्स शेयर न करें.

ये भी पढ़ें

Ransomware Attack : हैकर्स कर रहे बुजुर्ग और मिडिल एज्ड यूजर्स पर Ransomware अटैक, बरतें ये सावधानी

Avoid WhatsApp Delta : सावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, WhatsApp Delta के चक्कर में ब्लॉक हो सकता है WhatsApp अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोल्डेबल फोन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना एक झटके में हो जाएगा बड़ा कांड
फोल्डेबल फोन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना एक झटके में हो जाएगा बड़ा कांड
बारिश के बाद AC की कूलिंग हो गई गायब? ये हो सकते हैं कारण
बारिश के बाद AC की कूलिंग हो गई गायब? ये हो सकते हैं कारण
Smartphone Tips: कोई एप आपकी स्क्रीन तो रिकॉर्ड नहीं कर रहा? फटाफट ऐसे करें चेक
कोई एप आपकी स्क्रीन तो रिकॉर्ड नहीं कर रहा? फटाफट ऐसे करें चेक
Important Phone Settings: फोन में कर लें ये तीन बदलाव, मोबाइल नहीं आप हो जाएंगे स्मार्ट, यहां जानिए क्या है तरीका?
फोन में कर लें ये तीन बदलाव, मोबाइल नहीं आप हो जाएंगे स्मार्ट, यहां जानिए क्या है तरीका?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget