एक्सप्लोरर

Apple vs Samsung: iPhone 16 के लॉन्च के बाद सैमसंग ने उड़ाया मजाक, कहा- 'अभी भी...'

iPhone 16 Series: आईफोन 16 सीरीज के लॉन्च के बाद सैमसंग ने एप्पल का अनोखे अंदाज में मजाक उड़ाया है. हालांकि, यह सैमसंग की पुरानी आदत है, लेकिन आइए हम आपको बताते हैं कि इस बार सैमसंग ने क्या कहा है.

iPhone 16 Price in India: एप्पल ने हर साल की तरह इस साल भी अपनी नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अमेरिका के कैलिफॉर्निया में स्थित अपने मुख्यालय में इट्स ग्लोटाइम नाम का एक ग्रैंड इवेंट आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने आईफोन 16 सीरीज समेत कुल 9 प्रॉडक्ट्स को लॉन्च किया है. इस फोन के लॉन्च होते ही एप्पल के कट्टर प्रतिद्वंदी सैमसंग ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है.

iPhone 16 सीरीज हुई लॉन्च

आईफोन 16 सीरीज का इंतजार पूरे दुनिया के स्मार्टफोन यूज़र्स बड़ी बेसब्री से कर रहे थे. एप्पल ने अपनी इस नई फोन सीरीज में 4 फोन को लॉन्च किया है. इनमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं.

इस नई आईफोन सीरीज के लॉन्च होने के बाद दक्षिण कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने बड़े अनोखे अंदाज में एप्पल की चुटकी ली और उनका मजाक उड़ाया. सैमसंग की यह पुरानी आदत भी है. हर साल एप्पल जब अपनी नई आईफोन सीरीज को लॉन्च करता है, तो सैमसंग उनका मजाक जरूर बनाता है. इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है.

सैमसंग ने ली एप्पल की चुटकी

आईफोन 16 के लॉन्च के बाद सैमसंग ने अपने आधिकारिक एक्स (पुराना नाम ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट किया और मजाकिया अंदाज में पूछा कि आखिर कब एप्पल अपना फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करेगा? सैमसंग ने अपने एक्स पोस्ट में आईफोन 16 सीरीज फोन के बारे में लिखा कि, "अभी भी इंतजार कर रहे हैं...जब यह फोल्ड हो जाए तो हमें बता देना".

आपको बता दें कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में दुनिया की टॉप-2 कंपनियों में सैमसंग और एप्पल का नाम शुमार है. ऐसे में जाहिर है कि इन दोनों कंपनियों की टक्कर तो शानदार होगी. ऐसा होता भी है. दोनों कंपनियां हर साल अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स के बेहतरीन और आधुनिक फीचर्स के जरिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती है. दोनों कंपनियां एक-दूसरे पर तंज कंसने का कोई मौका नहीं छोड़ती.

फोल्डेबल फोन की जंग

ऐसा ही कुछ इस बार सैमसंग ने किया है. दरअसल, सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की है, जिसका नाम Samsung Galaxy Z Fold 6 है. जैसा कि आपलोग इस फोन के नाम से ही समझ गए होंगे कि 2024 में सैमसंग ने अपनी फोल्ड फोन सीरीज के छठें जेनरेशन को भी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपना पहली फोल्ड सीरीज 2019 में ही लॉन्च कर दी थी, लेकिन एप्पल अभी तक अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च नहीं कर पाई है. यही कारण है कि सैमसंग ने एप्पल का मजाक उड़ाया है.

हालांकि, कुछ वक्त पहले आई कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काफी तेजी से काम कर रहा है. एप्पल उसमें कई खास और मॉर्डन टेक्नोलॉज़ीस को भी शामिल कर रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल अगले 1-2 साल में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है.

फिलहाल, आईफोन 16 सीरीज लॉन्च हो चुकी है. भारत में भी इस नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है. भारत में आईफोन 16 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है. इस फोन को लोग 13 सितंबर से प्री-ऑर्डर और 20 सितंबर से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

iPhone 16 के लॉन्च तक भारत में कितने लोगों के पास आईफोन है? चौंका देंगे ये आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget