एक्सप्लोरर

सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया AI फीचर वाला लैपटॉप, फीचर्स और कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Samsung Galaxy Book 4: सैमसंग ने भारत में अपना एक नया लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी ने कुछ खास एआई फीचर्स को भी शामिल किया है. आइए हम आपको इस नए लैपटॉप की तमाम डिटेल्स बताते हैं.

Samsung Galaxy Book 4: की कंपनी ने भारत में एक नया लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसे साउथ कोरिया की इस दिग्गज टेक कंपनी ने एआई फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है. इस लैपटॉप का नाम Samsung Galaxy Book 4 है. आइए हम आपको इस खास लैपटॉप के बारे में बताते हैं.

सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया नया लैपटॉप

इस लैपटॉप की बॉडी मेटल से बनाई गई है. इसमें इंटेल का एक पॉवरफुल प्रोसेसर दिया गया है, जो यूज़र्स को इस लैपटॉप में हेवी लोड वाले काम को आसानी से करने में मदद करेगा. इन सभी चीजों के साथ-साथ सैमसंग के इस नई लैपटॉप सीरीज की सबसे खास बात है कि इसमें एआई फीचर्स को भी शामिल किया गया है. कंपनी ने इस सीरीज में दो लैपटॉप को लॉन्च किया है. एक का नाम सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 प्रो (Samsung Galaxy Book 4 Pro) है तो दूसरे का नाम सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 प्रो 360 (Samsung Galaxy Book 4 Pro) है. ये दोनों प्रीमियम रेंज के लैपटॉप है, जिसे कंपनी ने भारतीय मार्केट में पेश किया है. 

  • डिस्प्ले:  सैमसंग के इस लैपटॉप में 15.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है. 
  • डिजाइन: सैमसंग के इस लैपटॉप की बॉडी पूरी तरह मेटल से डिजाइन की गई है. इस लैपटॉप का वजन 1.55 किलोग्राम  है. 
  • प्रोसेसर: सैमसंग के इस लैपटॉप में प्रोसेसर के लिए इंटल का Intel Core 7 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा इस लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए इंटल का ही जीपीयू भी शामिल किया गया है.
  • रैम और स्टोरेज: सैमसंग के इस लैपटॉप में 8GB तक की रैम, और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है. इसके अलावा इस लैपटॉप की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: सैमसंग का यह लैपटॉप One UI Book version 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

इस लैपटॉप का सबसे खास फीचर

इस लैपटॉप का सबसे खास फीचर इसमें मिलने वाला आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई फीचर है. कंपनी ने इस लैपटॉप में फोटो रीमास्टर टूल नाम का एक नया फीचर दिया है, जो एआई टेक्नोलॉजी की मदद से लो क्वालिटी वाली फोटो को भी हाई क्वालिटी वाली फोटो यानी बेहतर क्वालिटी में बदल सकता है. इस टेक्नोलॉजी के जरिए किसी इमेज से पसंद ना आने वाली लाइट या शेड को भी रिमूव किया जा सकता है. इस लैपटॉप में गैलेक्सी वीडियो एडिटर दिया गया है.

इस लैपटॉप के अन्य फीचर्स

इस लैपटॉप में ब्लूटूथ, वाई-फाई और RJ45 Lan पोर्ट  दिए गए हैं. इसके अलावा इसका साउंड सिस्टम भी बढ़िया है. यूज़र्स को इसमें स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एटम्स (Dolby Atoms) का सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा इसमें वेबकैम की सुविधा भी उपलब्ध है.

इस लैपटॉप की कीमत और ऑफर्स

सैमसंग ने इस लैपटॉप को ग्रे और सिल्वर कलर में पेश किया है. भारत में इस लैपटॉप की कीमत 74,990 रुपये से शुरू की गई है. इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर में मौजूद लीडिंग रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है. इस लैपटॉप पर कंपनी स्टूडेंट्स को लॉन्च ऑफर के रूप में 5000 रुपये का कैशबैक, और 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा यूज़र्स इस लैपटॉप को 24 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Threads यूज़र्स के लिए आई खुशखबरी, जानें कैसे इस ऐप में मिलेगा IPL का मजा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget