एक्सप्लोरर

Threads यूज़र्स के लिए आई खुशखबरी, जानें कैसे इस ऐप में मिलेगा IPL का मजा!

Threads: थ्रेड्स ऐप में एक खास फीचर आने वाला है, जिसके खेल का प्यार करने वाले यूज़र्स को काफी मजा आ सकता है. आइए, हम आपको इस फीचर के बारे में बताते हैं.

Threads: मेटा के मालिक मार्क ज़ुकरबर्ग ने एलन मस्क के लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पुराना नाम ट्विटर) को टक्कर देने के लिए अपना एक माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पेश किया था, जिसका नाम थ्रेड्स (Threads) है. यह ऐप मेटा के फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम से लिंक्ड है और इसमें यूज़र्स लंबे-लंबे पोस्ट के कई थ्रेड्स पेश कर सकते हैं.

थ्रेड्स में आया नया फीचर

मेटा अपने इस ऐप में लगातार नए फीचर्स को पेश करके इसे यूज़र्स के लिए पहले से भी ज्यादा सुविधाजनक बनाती जा रही है. इस  बार कंपनी ने अपने इस प्लेटफॉर्म में लाइव स्पोर्ट्स स्कोर्स (Live Sports Scores) का फीचर पेश किया है. इस फीचर के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि इससे आपको क्या फायदा होगा.

मेटा के इस खास फीचर के जरिए लोग दुनियाभर में हो रहे अलग-अलग खेलों के लाइव स्कोर्स को देख पाएंगे. इससे यूजर्स अगर किसी खेल के बारे में कोई थ्रेड्स लिख रहे हैं, तो उस दौरान भी उन्हें लाइव स्कोर के जरिए अपने पोस्ट को अपडेट करने में मदद मिलेगी.

NBA से होगी शुरुआत

रिपोर्ट के मुताबिक थ्रेड्स सबसे पहले अपने ऐप में NBA यानी अमेरिका में होने वाली लोकप्रिय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के स्कोर को लाइव अपडेट करना शुरू करेगा. उसके बाद इस ऐप में धीरे-धीरे अन्य खेलों के लाइव स्कोर को भी शामिल किया जाएगा.

थ्रेड्स में यूज़र्स लाइव स्कोर फीचर का उपयोग मैच शुरू होने से पहले, मैच के दौरान और मैच खत्म होने के बाद भी कर सकते हैं. मैच से पहले थ्रेड्स का लाइव स्कोर फीचर यूज़ करेंगे तो उसमें मैच के शुरू होने का वक्त दिखाई देगा. वहीं, मैच के दौरान मैच के लाइव स्कोर्स और मैच खत्म होने के बाद फाइनल स्कोर दिखाई देगा.

हालांकि, थ्रेड्स अपने इस फीचर को रीज़न वाइज़ यानी विभिन्न देशों में प्रसिद्ध खेलों के हिसाब से अपडेट कर सकता है. उदाहरण के तौर पर अमेरिका में बास्केटबॉल की प्रतियोगिता एनबीए का लोकप्रियता काफी ज्यादा है, इसलिए कंपनी ने शुरुआत एनबीए से की है. ठीक इसी तरह से कंपनी भारत के सबसे प्रसिद्ध खेल क्रिकेट और इसके सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट आईपीएल के स्कोर को लाइव स्कोर फीचर में अपडेट करना शुरू कर सकती है.   हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फीचर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. 

यह भी पढ़ें:

Moto Edge 50 Fusion को किया गया स्पॉट, कई प्रीमियम फीचर्स का हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?
सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?
AI की मदद से मिली नई Gene Editing System, CRISPR से क्या है कनेक्शन?
AI की मदद से मिली नई Gene Editing System, CRISPR से क्या है कनेक्शन?
बिल्डिंग में मोबाइल सिग्नल कैसा? 1 क्लिक में पता चल जाएगी नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड
बिल्डिंग में मोबाइल सिग्नल कैसा? 1 क्लिक में पता चल जाएगी नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड
लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई
लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
रोहित शर्मा के साथ हुई दुर्घटना! बस की सीढ़ियों से गिरने का वीडियो आया सामने
रोहित शर्मा के साथ हुई दुर्घटना! बस की सीढ़ियों से गिरने का वीडियो आया सामने
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
'ज्ञानू को जाना ही होगा...' 2 अक्टूबर को दिल्ली नहीं मुंबई में आंदोलन करेंगे दीपके
'ज्ञानू को जाना ही होगा...' 2 अक्टूबर को दिल्ली नहीं मुंबई में आंदोलन करेंगे दीपके
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
Embed widget