एक्सप्लोरर

Deepfake टेक्नोलॉजी के शिकार बने सचिन, रश्मिका मंदाना के बाद तेंदुलकर का नकली वीडियो वायरल

Sachin Tendulkar: भारत और विश्व क्रिकेट के महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी डीपफेक टेक्नोलॉजी का शिकार हो गए हैं. इस टेक्नोलॉजी की मदद से किसी ने सचिन का फेक वीडियो बनाया है, जो वायरल हो रहा है.

Sachin Tendulkar and Rashmika Mandana: एआई यानी आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी डेवलेप होने के बाद दुनियाभर के लोगों के लिए बहुत सारी नई सुविधाओं के रास्ते खुले हैं, लेकिन उसके साथ-साथ कुछ खतरनाक चीजों का खतरा भी काफी बढ़ गया है. एआई टेक्नोलॉजी से लोगों को फायदा भी हो सकता है और नुकसान भी. एआई का नुकसान ही डीपफेक टेक्नोलॉजी है, जिसका शिकार पहले पुष्पा और एनिमल जैसी फिल्में कर चुकी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हुई थी और भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी हो गए हैं.

सचिन का डीपफेक वीडियो

सचिन तेंदुलकर ने जब अपना डीपफेक वीडियो देखा तो वो खुद हैरान रह गए और उन्होंने उस वीडियो को शेयर करते अपने आधिकारिक एक्स (पुराना नाम ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह नकली वीडियो है. यह वीडियो उनका नहीं है. सचिन ने अपने पोस्ट के जरिए टेक्नोलॉजी के इस बड़े खतरे का खतरनाक परिणामों पर चिंता व्यक्त की, और लोगों को बताया कि यह वीडियो सिर्फ उन्हें धोखा देने के लिए बनाया गया है.

दरअसल, किसी ने सचिन का एक डीपफेक वीडियो बनाकर स्काईवड एविएटर क्वेस्ट ऐप का प्रमोशन किया है. वीडियो में दिखाया जा रहा है कि यह गेमिंग ऐप एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है और सचिन उसका प्रचार कर रहे हैं. सचिन के इस नकली वीडियो में सचिन को बोल रहे हैं कि, "मेरी बेटी इस समय यह गेम खेल रही है, जिसके बारे में हर कोई बात  कर रहा है-एविएटर. वह स्काईवड एविएटर क्वेस्ट ऐप खेलकर हर दिन 180 हजार रुपये निकालती है. मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि अब अच्छा पैसा कमाना कितना आसान हो गया है. और सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह ऐप्लिकेशन बिल्कुल मुफ्त है. कोई भी आईफोन मालिक इसे डाउनलोड कर सकता है."

सचिन ने क्या कहा?

इस वीडियो को देखने और सुनने के बाद सचिन ने अपने एक्स अकाउंट से इसे शेयर करते हुए लिखा कि, "ये वीडियो नकली है और आपको धोखा देने के लिए बनाया गया है. टेक्नोलॉजी का इस प्रकार का दुरुपयोग बिल्कुल गलत है. आप सब से विनती है के ऐसे वीडियो या एप या विज्ञापन आपको अगर नजर आए तो उन्हें तुरंत रिपोर्ट करें. सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को भी सावधान रहना चाहिए और इनके खिलाफ की गई शिकायत पर जल्द से जल्द एक्शन लेना चाहिए. उनकी भूमिका इस बारे में बहुत जरूरी है ताकि गलत सूचना और खबरों को रोका जा सके और डीपफेक का दुरुपयोग खत्म हो."

आपको बता दें कि डीपफेक टेक्नोलॉजी का शिकार बनने वाले सचिन पहले व्यक्ति नहीं है. उनसे पहले कई लोग इसका शिकार बन चुके हैं. यहां तक कि पुष्पा और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का भी एक अश्वील डीपफेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था.

यह भी पढ़ें: 8GB RAM, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द लॉन्च होगा वीवो का धांसू फोन, फोटो लवर्स के लिए होगा बेहतरीन विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget