एक्सप्लोरर

Sunita Williams Stuck: 100 से भी ज्यादा टुकड़ों में बिखरी रूसी सैटेलाइट, अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स

Sunita Williams: अंतरिक्ष में रूस के एक सैटेलाइट के 100 से ज्यादा टुकड़े हो गए हैं, जिसकी वजह से भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक अंतरिक्ष में फंस गई है.

Space Mission: अंतरिक्ष में हाल ही में एक भयंकर और बड़ी घटना हुई है, जिसका असर भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स पर भी पड़ा है. इस घटना ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष यात्रियों को एक गंभीर चिंता में डाल दिया है.

दरअसल, रूस का एक सैटेलाइट, RESURS-P1 (#39186) पहले से ही निष्क्रिय था और 26 जून 2024 को यह टूटकर 100 से भी ज्यादा टुकड़ों में टूट गया और अंतरिक्ष में फैल गया. यह घटना इतनी ज्यादा चिंताजनक और खतरनाक है कि इसके कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को आपातकालीन आश्रय लेना पड़ा. 

सुनीता विलियम्स पर पड़ा असर

अंतरिक्ष में हुई इस भयंकर घटना का सबसे बड़ा प्रभाव भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पर पड़ा है. सुनीता इस वक्त ISS पर अपने मिशन के दौरान अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं. सुनीता विलियम्स अपने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर के साथ जो बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल में सवार थीं.

रूसी सैटेलाइट के टुकड़े होने के बाद सुनीता और उनके साथी यात्री को तुरंत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर आश्रय लेना पड़ा. आपको बता दें कि यह कैप्सूल 6 जून को ISS पर डॉक किया गया था. यह इसका पहला क्रू मिशन था. 

इस घटना के कारण सुनीता और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष से धरती पर वापस आने में ज्यादा वक्त लग सकता है. नासा ने ऐलान किया है कि इस घटना के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी में अनिश्चितता बढ़ गई है.

नासा के मुताबिक बोइंग के स्टारलाइनर मिशन का मिशन 45 दिनों का था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 90 दिनों का करने पर विचार किया जा रहा है. नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर, स्टीव स्टिच इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि अंतरिक्ष में फैले हुए रूसी सैटेलाइट के मलबे से अपने यात्रियों को बचाने के लिए इस मिशन की समयसीमा को बढ़ाया गया है.

चिंता में आई दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां

रूसी सैटेलाइट के टूटने के बाद उसके मलबे 100 से भी ज्यादा टुकड़ों में बिखर गए हैं. यह अंतरिक्ष में काफी तेजी से इधर-उधर अनियंत्रित दौड़ रहे हैं. यह किसी भी वक्त किसी भी अन्य सैटेलाइट से टकराकर उसे भी नष्ट कर सकते हैं. इस कारण सुनीता विलियम्स के यात्रा की समयसीमा को बढ़ा दिया गया है. नासा और अन्य स्पेस एजेंसियां रूसी सैटेलाइट के मलबे की निगरानी कर रही है और इस स्थिति से निपटने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: Instagram Global Outage: भारत समेत पूरी दुनिया में डाउन हुआ इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया पर मचा हाहाकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
Moon AI Supercomputer: चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget