एक्सप्लोरर

फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बैन पर बवाल! यूज़र्स बोले- "हमें बिना वजह बाहर किया गया"

Facebook and Instagram: हाल ही में दुनियाभर के कई फेसबुक और इंस्टाग्राम यूज़र्स ने शिकायत की है कि उनका अकाउंट बिना किसी ठोस कारण के बंद कर दिया गया है.

Facebook and Instagram: हाल ही में दुनियाभर के कई फेसबुक और इंस्टाग्राम यूज़र्स ने शिकायत की है कि उनका अकाउंट बिना किसी ठोस कारण के बंद कर दिया गया है. BBC को कई यूज़र्स ने बताया कि उन्हें अपना अकाउंट दोबारा पाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं, और मेटा की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा.

तकनीकी गड़बड़ी या AI का असर?

पिछले सप्ताह मेटा ने स्वीकार किया था कि एक "तकनीकी त्रुटि" के चलते कुछ फेसबुक ग्रुप्स को गलत तरीके से सस्पेंड किया गया था. लेकिन यूज़र्स का कहना है कि मामला सिर्फ ग्रुप्स तक सीमित नहीं है पर्सनल प्रोफाइल, बिज़नेस पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट्स भी प्रभावित हुए हैं.

बड़ी समस्या यह है कि मेटा की मॉडरेशन प्रणाली में इंसानी दखल कम होता जा रहा है और अकाउंट सस्पेंशन जैसे फैसले अब AI के भरोसे छोड़े जा रहे हैं. यूज़र्स का आरोप है कि जब वे अपील करते हैं तो कुछ ही मिनटों में जवाब मिल जाता है जिससे यह संदेह गहराता है कि पूरी प्रक्रिया इंसानों द्वारा नहीं बल्कि मशीनों द्वारा चलाई जा रही है.

यूज़र्स की असली परेशानियां

ब्रिटनी वॉटसन नाम की कनाडा की एक महिला का फेसबुक अकाउंट मई में नौ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था. उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक ऐप नहीं था, यह मेरी यादों, दोस्तों और मानसिक स्वास्थ्य सपोर्ट ग्रुप्स से जुड़ाव का ज़रिया था." उनकी अपील के बावजूद मेटा ने उन्हें कोई ठोस वजह नहीं बताई.

जॉन डेल, जो लंदन में एक लोकल न्यूज़ ग्रुप चलाते हैं, का भी अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिया गया. चूंकि वे अकेले एडमिन थे, अब उस ग्रुप में नई पोस्ट्स की अनुमति नहीं है और पुरानी पोस्ट्स भी हटाई जा चुकी हैं.

मिशेल डेमेलो, जो डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी हैं, का कहना है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों बंद होने से उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ा. उनका अकाउंट BBC के संपर्क करने के अगले दिन ही बहाल हुआ, लेकिन वे कहती हैं कि “मेटा जैसी बड़ी कंपनी को यूज़र्स की मदद के लिए इंसानी सपोर्ट सिस्टम देना चाहिए.”

सैम टॉल, इंग्लैंड के रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने बताया कि उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बंद कर दी गई और अपील का जवाब महज़ दो मिनट में आ गया, जिससे उन्होंने अंदाज़ा लगाया कि मामला AI द्वारा हैंडल किया गया.

बढ़ता विरोध

अब तक 25,000 से अधिक लोग ऑनलाइन पेटीशन साइन कर चुके हैं जिसमें मेटा से जवाबदेही की मांग की जा रही है. Reddit और सोशल मीडिया पर हज़ारों लोग इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं और कुछ ने तो मेटा के खिलाफ सामूहिक कानूनी कार्रवाई की योजना भी बनाई है.

यह भी पढ़ें:

Nothing Phone 3 vs OnePlus 13s: कौन-सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतर? कंपैरिजन से समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VPN पर सरकार का बड़ा एक्शन! आने वाला है नया नियम, रिपोर्ट में हो गया खुलासा
VPN पर सरकार का बड़ा एक्शन! आने वाला है नया नियम, रिपोर्ट में हो गया खुलासा
मोबाइल से बीच सड़क हैक हो रहे ई-रिक्शा? पढ़ें BAT-BMS विवाद और EV साइबर सुरक्षा की पूरी कहानी
मोबाइल से बीच सड़क हैक हो रहे ई-रिक्शा? पढ़ें BAT-BMS विवाद और EV साइबर सुरक्षा की पूरी कहानी
एक घंटे में कितनी बिजली पैदा करता है Solar Panel? जानें क्या होता है पूरा प्रोसेस
एक घंटे में कितनी बिजली पैदा करता है Solar Panel? जानें क्या होता है पूरा प्रोसेस
अब फोन में ही सेव होगा आपका Digital Signature! Google ला रहा नया ऐप, जानें यूजर्स को क्या होगा फायदा
अब फोन में ही सेव होगा आपका Digital Signature! Google ला रहा नया ऐप, जानें यूजर्स को क्या होगा फायदा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget