एक्सप्लोरर

Nothing Phone 3 vs OnePlus 13s: कौन-सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतर? कंपैरिजन से समझें

Nothing Phone 3 vs OnePlus 13s: लगभग दो साल के लंबे इंतज़ार के बाद, Nothing Phone 3 भारत में लॉन्च हो चुका है. इसकी डिज़ाइन और कीमत दोनों ने लोगों का ध्यान खींचा है.

Nothing Phone 3 vs OnePlus 13s: लगभग दो साल के लंबे इंतज़ार के बाद, Nothing Phone 3 भारत में लॉन्च हो चुका है. इसकी डिज़ाइन और कीमत दोनों ने लोगों का ध्यान खींचा है. पहले के Nothing यूज़र्स को उम्मीद थी कि यह फोन सस्ता होगा, लेकिन कंपनी पहले ही साफ कर चुकी थी कि यह उसका पहला असली फ्लैगशिप डिवाइस होगा. वहीं, इसका सीधा मुकाबला OnePlus 13s जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन से हो रहा है. आइए जानते हैं इन दोनों फोन्स में कौन किस मामले में बेहतर है.

Nothing Phone 3 vs OnePlus 13s: डिज़ाइन

Nothing Phone 3 का डिजाइन इसकी सबसे खास बात है. इसका रियर पैनल सेमी-ट्रांसपेरेंट है और अब इसमें पारंपरिक LED स्ट्रिप्स की जगह नया 25x25 मैट्रिक्स एलईडी डिस्क दिया गया है जो टाइम, बैटरी, कंपास आदि दिखा सकता है. कैमरे का लेआउट भी ट्रायंगल शेप में है, जो इसे और भी यूनिक बनाता है.

वहीं, OnePlus 13s एक सादा और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में आता है. इसकी मोटाई सिर्फ 8.15mm और वज़न 185 ग्राम है. इसका मेटल फ्रेम और मैट फिनिश वाला ग्रीन सिल्क वर्जन बहुत प्रीमियम लगता है, खासकर उन लोगों के लिए जो स्लिम और हल्का फोन पसंद करते हैं.

Nothing Phone 3 vs OnePlus 13s: डिस्प्ले

Nothing Phone 3 में 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसमें 1.5K रेजोलूशन, 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है. इसमें HDR10+, 10-बिट कलर और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी है.

वहीं OnePlus 13s में थोड़ा छोटा 6.32-इंच का LTPO ProXDR डिस्प्ले है लेकिन इसमें भी 1.5K रेजोलूशन और 1Hz से 120Hz तक की अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलती है. इसकी ब्राइटनेस 1,600 निट्स है और यह Dolby Vision को भी सपोर्ट करता है.

Nothing Phone 3 vs OnePlus 13s: परफॉर्मेंस और बैटरी

अगर रॉ पावर की बात करें तो OnePlus 13s में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले दो प्राइम कोर हैं. यह हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है.

वहीं Nothing Phone 3 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है, जो सक्षम तो है लेकिन Elite जितना ताकतवर नहीं. यह प्रोसेसर आमतौर पर 40,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन्स में मिलता है.

बैटरी के मामले में OnePlus 13s में 5,850mAh की बड़ी बैटरी और 80W की फास्ट चार्जिंग है, और इसके साथ चार्जर भी बॉक्स में मिलता है. वहीं Nothing Phone 3 में 5,500mAh की बैटरी, 65W वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग है लेकिन चार्जर नहीं दिया गया है. थर्मल मैनेजमेंट की बात करें तो OnePlus 13s में 4,400mm² का कूलिंग सिस्टम है, जबकि Nothing ने इस पर कोई खास ज़िक्र नहीं किया है.

Nothing Phone 3 vs OnePlus 13s: कैमरा

Nothing Phone 3 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें तीनों सेंसर 50MP के हैं प्राइमरी, पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ज़ूम) और अल्ट्रावाइड. साथ ही इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी है, जो इस रेंज में दुर्लभ है.

OnePlus 13s में डुअल कैमरा है 50MP का Sony सेंसर और 50MP टेलीफोटो लेंस. फ्रंट में 32MP का कैमरा है. हालांकि कैमरा सॉफ्टवेयर और प्रोसेसिंग OnePlus में बेहतर हो सकती है, लेकिन Nothing की कैमरा रेंज ज्यादा विविधतापूर्ण है.

Nothing Phone 3 vs OnePlus 13s: कीमत

Nothing Phone 3 एक प्रीमियम डिवाइस है जिसकी कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 89,999 रुपये में मिलता है. यह ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है.

दूसरी ओर, OnePlus 13s कीमत के मामले में काफी आकर्षक है. इसका 12GB + 256GB वेरिएंट 54,999 रुपये में और 512GB वेरिएंट 59,999 रुपये में मिलता है. यह फोन तीन रंगों ब्लैक वेलवेट, पिंक साटन और खास इंडियन एडिशन ग्रीन सिल्क में उपलब्ध है.

Nothing Phone 3 vs OnePlus 13s: किसे खरीदना फायदेमंद

अगर आप एक पॉवरफुल परफॉर्मेंस, बेहतर थर्मल कंट्रोल और किफायती कीमत चाहते हैं तो OnePlus 13s आपके लिए बढ़िया रहेगा. लेकिन अगर आप एक अलग और स्टाइलिश डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग, और यूनिक सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ एक फ्लैगशिप फोन चाहते हैं तो Nothing Phone 3 आपको पसंद आएगा.

यह भी पढ़ें:

अब AI वीडियो बनाना होगा और भी आसान! आ गया गूगल का सबसे एडवांस्ड टूल, जानें कैसे करता है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget