एक्सप्लोरर

ब्लूटूथ कॉलिंग और Alexa सपोर्ट के साथ एंट्री मारेगी नई Redmi स्मार्टवॉच, मिलेगा 18 दिनों का बैकअप, जानें कब है लॉन्चिंग

Redmi Watch 5 Active: रेडमी अपनी इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को भारत में 27 अगस्त 2024 को लॉन्च करने वाली है. वहीं इस घड़ी में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी.

Redmi Watch 5 Active: चीन की प्रमुख स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रेडमी (Redmi) जल्द ही अपनी एक नई स्मार्टवॉच (Redmi Smartwatch) को देश में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने हालही में इसकी लॉन्चिंग डेट से भी पर्दा उठा दिया है. Redmi Watch 5 Active स्मार्टवॉच में कंपनी दमदार बैटरी बैकअप के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग और अलेक्सा सपोर्ट जैसे फीचर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

Redmi Watch 5 Active के स्पेक्स

जानकारी के अनुसार रेडमी अपनी इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को भारत में 27 अगस्त 2024 को लॉन्च करने वाली है. वहीं इस घड़ी में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी. इस फीचर में यूजर्स को क्रिस्टल क्लियर वॉइस क्वालिटी भी मिलने वाली है. इसके अलावा माना जा रहा है कि ये लेटेस्ट स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 18 दिनों तक के स्टैंडबाय बैटरी लाइफ प्रदान करेगी. वहीं ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि स्मार्टवॉच के डिस्प्ले ऑन करके करीब 400 से भी ज्यादा घंटों तक रखा जा सकता है.

मिलेगा एंटी नॉइस कैंसिलेशन

इस नई स्मार्टवॉच में ANC (एंटी नॉइस कैंसिलेशन) का सपोर्ट भी मिलने की संभावना है. वहीं Redmi Watch 5 Active में 5.08 सेमी से भी बड़ा डिस्प्ले प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में कई स्पोर्ट मोड्स भी देखने को मिल सकते हैं. इसमें माना जा रहा है कि करीब 140 स्पोर्ट्स मोड दिए जा सकते हैं. साथ ही ये स्मार्टवॉच शाओमी HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगी. इतना ही नहीं इसमें बिल्ड इन Alexa सपोर्ट भी दिया जाने वाला है.

कितनी होगी कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल रेडमी ने अपनी इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच की कीमतों का खुलासा नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे 8 से 10 हजार रुपये तक की रेंज में बाजार में उतार सकती है. यह एक बजट फ्रेंडली प्रीमियम स्मार्टवॉच होने वाली है. वहीं भारत में यह स्मार्टवॉच पहले से मौजूद कई स्मार्टवॉच को कड़ी टक्कर भी दे सकती है. ऐसे में अगर आप भी कोई नई स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो 27 अगस्त को लॉन्च होने वाली रेडमी की ये नई स्मार्टवॉच लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है.

यह भी पढ़ें:

Free Fire Max Redeem Codes Today: 22 अगस्त 2024 के शानदार रिडीम कोड, फ्री मिलेंगे ये गेमिंग रिवॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
Google Pixel 10a हुआ महंगा, अब खरीदने के लिए देने होंगे 6,000 ज्यादा
Google Pixel 10a हुआ महंगा, अब खरीदने के लिए देने होंगे 6,000 ज्यादा
फोन के Speaker में जमी धूल ऐसे होगी साफ, Sound Quality भी रहेगी बेहतर
फोन के Speaker में जमी धूल ऐसे होगी साफ, Sound Quality भी रहेगी बेहतर

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget