एक्सप्लोरर

मैगी पूरी बनी भी नहीं होगी...उससे पहले 0 से 100% चार्ज हो जाएगा ये फोन, इस दिन हो रहा लॉन्च

Realme GT Neo 5: रियल मी अगले महीने रियल मी जीटी Neo 5 को 240 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ पेश करेगा. ये मोबाइल फोन 7 से 8 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा. 

Realme GT Neo 5: समय के साथ तकनीक बदल रही है और कम समय में ज्यादा काम किया जा रहा है. यानी समय के साथ टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस और स्मार्ट बन गई है कि कम समय में एक साथ कई काम किए जा रहे हैं या घंटों जिस काम को पहले करने में लगता था अब वह कम समय में हो रहा है. इस बीच खबर आपके लिए ये है कि रियल मी अपना नेक्स्ट जनरेशन रियल मी जीटी Neo 5 (Realme GT Neo 5) को बाजार में जल्द पेश करने वाला है. ये मोबाइल फोन फरवरी में दस्तक देगा. इस मोबाइल फोन की जो सबसे खास बात है वो है इसमें मिलने वाला 240 वॉट का फास्ट चार्जर. इसी की वजह से ये स्मार्टफोन बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जानिए इस स्मार्टफोन में आपको क्या कुछ मिलेगा और ये कितनी देर में आपके स्मार्टफोन को चार्ज कर देगा. 

7 मिनट में फोन होगा फुल चार्ज

रियल मी ने आधिकारिक तौर पर मोबाइल फोन के चार्ज होने के समय को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन जानकारों का मानना है कि 240 वॉट का फास्ट चार्जर महज 7 से 8 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देगा. दरअसल, IQ00 10 प्रो फिलहाल 200 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और ये महज 10 मिनट में फोन की बैटरी को फुल चार्ज कर देता है. तो ऐसे में रियल मी जीटी Neo 5 इससे कम समय में चार्ज हो सकता है. फरवरी में ये स्मार्टफोन चीन में पेश होगा जिसके बाद दुनिया भर के बाजार में ये धीरे-धीरे आएगा.  

रेडमी नोट 12 प्रो भी इसके सामने फेल

 हाल ही में शाओमी ने रेडमी नोट 12 सीरीज बाजार में उतारी है. रेडमी नोट 12 प्रो में ग्राहकों को 210 वॉट का फास्ट चार्जर मिलता है जो बैटरी को 9 मिनट में फुल चार्ज कर देता है. वहीं, रियल मी जीटी Neo 5 में 240 वॉट का चार्जर मिलेगा जो रेडमी से भी जल्दी फोन को चार्ज करेगा. रियल मी का चार्जर ही इस मोबाइल फोन की यूएसपी एक तरीके से रहने वाला है.

मोबाइल फोन में मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन

रियल मी जीटी Neo 5 में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जो 144hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा होगा. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 जेनरेशन 1 चिपसेट मिलेगा. वहीं, स्टोरेज 16GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज तक हो सकती है.

ये है फोन की सबसे खास बात

इंटरनेट पर जो जानकारी सामने है उसके मुताबिक, रियलमी जीटी Neo 5 दो बैटरी विकल्प में देखने को मिल सकता है. इसमें पहला 5000 mah जो 150 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी जबकि दूसरा 4600 एमएएच जो 240 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. 

कीमत

रियल मी GT Neo 5 5G स्मार्टफोन की कीमत 38,990 रुपये के आसपास हो सकती है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कीमत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इंटरनेट पर जो जानकारी सामने है उसके मुताबिक ये इस रेंज के आसपास आ सकता है. जानकारी के मुताबिक, ये स्मार्टफोन 6 फरवरी को लॉन्च हो सकता है.

ये स्मार्टफोन भी होंगे लॉन्च

रियल मी जीटी Neo 5 के अलावा आने वाले समय में वनप्लस 11 5G, गूगल पिक्सेल 7A और 8, नथिंग फोन 2 आदि स्मार्टफोन लॉन्च होंगे. इसके अलावा कई फ्लैगशिप और बजट रेंज के स्मार्टफोन भी मोबाइल कंपनियां नए पर पेश करेंगी.   

यह भी पढ़ें: CES 2023: बिना बिजली के महीनों चलने वाले TV के साथ बोलने वाली कार हुई पेश, देखिए चौंकाने वाली टेक्नोलॉजी की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget