एक्सप्लोरर

Realme C11 को सेल में खरीदने का मिल रहा मौका, Redmi के इस फोन से है टक्कर

Realme C11 को आज सेल में खरीदने का मौका मिल रहा है. दोपहर 12 बजे आप इसे फ्लिकार्ट या फिर कंपनी की वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं.

नई दिल्ली: रियलमी के नए बजट फोन Realme C11 आज पहली बार सेल में खरीदने का मौका मिलेगा. इसके लिए फ्लिपकार्ट आज दोपहर 12 बजे से सेल की शुरुआत होगी. इसके अलावा इस फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी खरीद सकते हैं. Realme C11 का 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट सेल में बिक्री के लिए अवेलेबल होगा. इस फोन की कीमत 7,499 रुपये तक है. रियलमी के इस फोन को आप रिच ग्रीन और रिच ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे.

Realme C11 स्पेसिफिकेशंस

Realme के नए C11 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले लगा है, इसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है. यह एक बेसिक प्रोसेसर है जोकि बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन में देखने को मिलता है. पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है. माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से फोन की इंटरनल स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, VoLTE, Wi-fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS , 3.5mm हेडफोन जैक औए माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. खास बातयह है कि यह फोन रिवर्च चार्जिंग को सपोर्ट करता है, यानी आप इस फोन से दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकते हैं.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिनमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी का कैमरा दिया है. बेसिक फोटोग्राफी के लिए यह एक अच्छा फोन साबित हो सकता है.

Redmi 8A Dual से होगी टक्कर

Realme C11 का मुकाबला Redmi 8A Dual से होगा. इस फोन में Snapdragon 439 प्रोसेसर है और 6.22 इंच का डिस्प्ले है. इसमें यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 GB तक बढ़ा सकते हैं.फोन में रियर पैनल पर 2 कैमरा हैं. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जबकि 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. वहीं 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इसके साथ है. फोन में 5000 MAH की जबरदस्त बैटरी है. इस फोन की कीमत 7,499 (2GB + 32 GB)रुपये है.

ये भी पढ़ें

OnePlus Nord भारत में हुआ लॉन्च, क्या Vivo X50 को मिलेगी टक्कर? OnePlus Nord ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भारत में हुए लॉन्च, Realme Buds Air से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों

वीडियोज

Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget