एक्सप्लोरर

स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

स्मार्ट डोरबेल, सिक्योरिटी कैमरे, मोशन सेंसर और स्मार्ट लॉक जैसे गैजेट्स की मदद से घर पर दूर बैठे भी नजर रखी जा सकती है. जानें ये डिवाइस कैसे काम करते हैं और किस तरह घर की सुरक्षा बढ़ाते हैं.

कई बार घर खाली होने पर डिलीवरी आती है, कोई अनजान व्यक्ति दरवाजे पर पहुंच जाता है या आसपास होने वाली हलचल पर ध्यान नहीं जा पाता है. ऐसे में स्मार्ट सिक्योरिटी गैजेट्स घर की निगरानी को आसान बना सकते हैं. हालांकि इन गैजेट्स का फायदा उठाने के लिए सिर्फ डिवाइस खरीदना काफी नहीं है. इंटरनेट कनेक्शन, डिवाइस की सुरक्षा और बिजली जाने पर उसके काम करने की क्षमता पर भी ध्यान देना जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि स्मार्ट डोरबेल से लेकर सिक्योरिटी कैमरे तक, ये गैजेट्स किस तरह घर की सुरक्षा में मदद करते हैं.

घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

1. स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरे  - स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरे घर के मेन दरवाजे और आने-जाने के दूसरे रास्तों पर नजर रखने में मदद करते हैं. इंटरनेट से कनेक्ट होने के कारण इनका लाइव वीडियो स्मार्टफोन पर देखा जा सकता है. इससे घर से दूर रहने पर भी आसपास की एक्टिविटी पर नजर रखना आसान होता है. कुछ कैमरों में मोशन डिटेक्शन की सुविधा भी होती है, जो हलचल पहचानने पर कैमरा चालू कर सकती है या अलर्ट भेज सकती है.

2. वीडियो डोरबेल - स्मार्ट वीडियो डोरबेल सामान्य घंटी से आगे बढ़कर काम करती है. इसमें कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर दिए जा सकते हैं. कोई व्यक्ति घंटी बजाता है, तो फोन पर उसकी तस्वीर या लाइव वीडियो देखा जा सकता है. टू-वे ऑडियो की मदद से उससे बात भी की जा सकती है. डिलीवरी के समय निर्देश देने या किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत करने में यह फीचर यूजफुल है.

3. स्मार्ट मोशन सेंसर - मोशन सेंसर आसपास होने वाली एक्टिविटी का पता लगाकर तुरंत अलर्ट दे सकते हैं. इन्हें स्मार्ट लाइट्स से जोड़ने पर हलचल का पता चलते ही लाइटें अपने आप जल सकती हैं. कुछ सेंसर लोगों और दूसरी एक्टिवीटीज के बीच अंतर पहचानने के लिए भी डिजाइन किए जाते हैं, जिससे गैर-जरूरी अलर्ट कम हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें - No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

4. स्मार्ट लॉक - स्मार्ट डोर लॉक में PIN, फिंगरप्रिंट या स्मार्टफोन के जरिए दरवाजा लॉक और अनलॉक करने की सुविधा मिल सकती है. कुछ डिवाइस को दूर से भी कंट्रोल किया जा सकता है. इससे यह जांचना आसान होता है कि दरवाजा लॉक है या नहीं.

5.  स्मार्ट सेफ - घर में रखे जरूरी डॉक्यूमेंट्स  और कीमती सामान को सुरक्षित रखने के लिए स्मार्ट सेफ एक ऑप्शन है. इसमें मॉर्डन लॉकिंग मैकेनिज्म और छेड़छाड़ से बचाव के फीचर्स मिल सकते हैं. 

स्मार्ट गैजेट्स के साथ इंटरनेट और बिजली का बैकअप 

इन सभी डिवाइस को सही ढंग से काम करने के लिए स्थिर इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत हो सकती है. अगर Wi-Fi या बिजली बंद हो जाए, तो कुछ डिवाइस की निगरानी और अलर्ट प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में बैटरी से चलने वाले कैमरे, मोबाइल नेटवर्क का बैकअप और UPS जैसे ऑप्शन मददगार हो सकते हैं. साथ ही राउटर और डिवाइस का मजबूत पासवर्ड रखना और सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें - एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget