एक्सप्लोरर

OnePlus ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भारत में हुए लॉन्च, Realme Buds Air से होगा मुकाबला

Oneplus ने भारत में अपना पहला ट्रू वायरलेस ईयरबड्स ‘OnePlus Buds’ को लॉन्च कर दिया है. और इसी के साथ ट्रू वायरलेस ईयरबड्स का अब और भी बड़ा हो गया है.

नई दिल्ली: भारत में OnePlus ने अपने नए स्मार्टफोन ‘OnePlus Nord’ के  साथ अपनापहला ट्रू वायरलेस ईयरबड्स ‘OnePlus Buds’ को लॉन्च कर दिया है.  कंपनी ने इसकी कीमत 4,990 रुपये  रखी है. इस डिवाइस में दो कलर वेरियंट व्हाइट, ग्रे और ब्लू में मिलेगा, लेकिन इसकी बिक्री के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

OnePlus Buds का डिजाइन काफी सोच समझकर डिजाइन किया है, इसका डिजाइनआउटर ईयर है,जिसका मतलब यह है कि हाफ बड्स कान के अंदर और हाफ कान के बाहर होगा. OnePlus Buds में 13.4mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसके साथ न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है.

हर bud का वजन 4.6 ग्राम है यानी लम्बे समय तक आप इसे यूज़ कर सकते हैं. जबकि इसके चार्जिंग केस का वजन 36 ग्राम है.चार्जिंग केस में Warp फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.वहीं चार्जिंग केस में USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है.चार्जिंग केस की बैटरी की बात करें तो यह 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक का बैकअप देती है, जबकि फुल चार्ज में 30 घंटे तक का  बैकअप मिलता है. वहीं इसके म्यूजिक प्ले-बैक का टाइम 7 घंटे का मिलता है.

कुछ और फीचर्स की बात करें तो buds में टच कंट्रोल की सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से आप म्यूजिक प्लेबैक और कॉल्स  के लिए कर सकते हैं. OnePlus Buds में लो लैटेसी ऑडियो मोड मिलेगा जो कि गेमिंग के दौरान काम करता है.

Realme Buds Air को मिलेगी चुनौती

OnePlus Buds का मुकाबला Realme Buds Air से होगा, जोकि 3999 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं. रियलमी के वायरलेस इयरबड्स को फुल चार्ज करने पर 17 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक की सुविधा मिलती है. रियलमी के वायरलेस इयरबड्स का वजन सिर्फ 4.2 ग्राम है. कंपनी के मुताबिक इस इयरबड्स को कनेक्ट करना और यूज़ करना आसान है. इन्हें इंस्टैंट ऑटो कनेक्शन फीचर के साथ किसी भी स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है.

हर इयरफोन में दो माइक्रोफोन्स दिए गए हैं, एक कॉल्स के लिए और दूसरा इन-नॉइज कैंसलेशन के लिए है. बेहतर और क्लियर साउंड के लिए इनमें 12mm बैस बूस्टर दिया गया है. इनकी पेयरिंग बहुत ही फास्ट है. जैसे ही आप इसे चार्जिंग केस से बाहर निकालेंगे तो ये पेयर्ड डिवाइस से तुरंत कनेक्ट हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें 

OnePlus Nord भारत में हुआ लॉन्च, क्या Vivo X50 को मिलेगी टक्कर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget