एक्सप्लोरर

विदेशों में स्टोर नहीं किया जा सकेगा भारतीयों का निजी डेटा, भारत में रखना होगा डेटा बैंक

आपके निजी डेटा को सुरक्षित बनाने और उसे नियमित करने के लिए सरकार निजी डेटा सुरक्षा बिल को मंजूरी दे दी है. जल्द ही इसे संसद के वर्तमान सत्र में पेश किया जाएगा.

नई दिल्ली: पर्सनल डेटा प्रटेक्शन बिल के प्रावधानों के मुताबिक अब भारत के किसी भी नागरिक का निजी डेटा विदेशों में स्टोर नहीं किया जा सकेगा. केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डेटा प्रोटेक्शन बिल को मंजूरी दे दी है. इस बिल में कुछ डेटा को सेंसिटिव माना गया है. इस बिल के तहत किसी भी शख्स द्वारा अपलोड की गई या दी गई जानकारी जैसे फाइनेंशियल, हेल्थ स्टैटिक्स, पासवर्ड, सेक्सुअल ओरिएंटेशन, बायोमीट्रिक और धार्मिक विश्वास से जुड़ी जानकारियां अब पहले से ज्यादा सुरक्षित होंगी. बिल में प्रस्ताव किया गया है कि भारत के लोगों की हर जानकारी देश में ही स्टोर की जाएगी और यहीं उसकी प्रोसेसिंग करनी होगी.

ऐसे डेटा की प्रोसेसिंग भारत से बाहर की जा सकती है. लेकिन इसके लिए संबंधित व्यक्ति की मंजूरी लेनी होगी या ऐसी प्रोसेसिंग डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी की ओर से तय नियमों के तहत ही की जा सकेगी.

निजी डेटा की चोरी या दुरुपयोग पर जुर्माना

बिल का जो मसौदा सरकार ने अपने वेबसाइट पर डाला था उसके मुताबिक़ आम लोगों के निजी डेटा के सही और पारदर्शी इस्तेमाल की ज़िम्मेदारी सरकारी और प्राइवेट एजेंसियों पर सौंपी गई है, जो डेटा का इस्तेमाल करने वाले हैं. उपभोक्ता की बिना जानकारी या चोरी करके उसके डेटा का इस्तेमाल करना अब दोनों ही तरह के एजेंसियों को भारी पड़ेगा. बिल में ऐसी हरकत के लिए ऐसा करने वाली एजेंसियों पर 15 करोड़ रुपए के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है. डेटा का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए बिल में एक डेटा सुरक्षा प्राधिकरण (Data Protection Authority) बनाने का प्रावधान किया गया है.

भारत में रखना होगा डेटा बैंक

बिल का एक और अहम पहलू डेटा बैंक बनाने को लेकर है. बिल में प्रावधान किया गया है कि हर ग्लोबल कम्पनी को भारत में भी डेटा बैंक बनाना होगा. इसका एक बड़ा फायदा ये होगा कि दुनिया में कहीं और डेटा की चोरी होती है या उसमें सेंध लगती है तो भारत के लोग इससे प्रभावित नहीं होंगे. पिछले साल इसी तरह के एक मामले में फेसबुक द्वारा करीब 5 लाख भारतीयों का निजी डेटा कैम्ब्रिज एनलिटिका को दिए जाने की ख़बर से सनसनी फ़ैल गई थी.

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आज से राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे पी चिदंबरम

नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने जहाज में सवार 18 भारतीयों का किया अपहरण

हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड, फास्ट ट्रैक कोर्ट का भी गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Games 2026: शानदार ग्राफिक्स और दमदार गेमप्ले का कॉम्बिनेशन, ये हैं 2026 के बेस्ट गेम्स
शानदार ग्राफिक्स और दमदार गेमप्ले का कॉम्बिनेशन, ये हैं 2026 के बेस्ट गेम्स
Diwali Smart Lights: मोबाइल से बदलें दिवाली की झालर का रंग, बिना उठे कंट्रोल होंगी लाइट्स
मोबाइल से बदलें दिवाली की झालर का रंग, बिना उठे कंट्रोल होंगी लाइट्स
CNAP Rule: दूसरे के नाम सिम तो कैसे दिखेगा असली कॉलर का नाम? कल से बदल रहे नियम
दूसरे के नाम सिम तो कैसे दिखेगा असली कॉलर का नाम? कल से बदल रहे नियम
Vi Voice Only Plans : Vi के बिना डेटा वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा? जानें पूरी डिटेल
Vi के बिना डेटा वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा? जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget