एक्सप्लोरर

हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड, फास्ट ट्रैक कोर्ट का भी गठन

पिछले हफ्ते ड्यूटी पर जा रही 26 साल की महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप करके उसे जला दिया गया था. इस घटना के बाद से दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की मांग को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं.

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप करने वाले आरोपियों को कोर्ट ने दस दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. इस मामले की जल्द सुनवाई के लिए राज्य सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट का भी गठन कर दिया है. पिछले हफ्ते ड्यूटी पर जा रही 26 साल की महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप करके उसे जला दिया गया था. इस घटना के बाद से दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की मांग को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं.

मामले की जल्द सुनवाई के लिए कल राज्य सरकार ने सुझाया कि महबूबनगर अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत को विशेष अदालत में बदलकर मामले की त्वरित सुनवाई की जाए।. सरकार ने यह आदेश तब दिया, जब हाई कोर्ट ने विशेष अदालत के लिए विधि सचिव द्वारा भेजा गया प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. विशेष अदालत महबूबनगर में इसलिए बनाई गई है, क्योंकि मामला पास के शादनगर थाने में दर्ज है.

27 नवंबर को हुआ था महिला डॉक्टर से गैंगरेप

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मामले की जल्द सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की पहल करने का अधिकारियों को निर्देश दिया था, जिसके तीन दिन बाद यह कदम उठाया गया.  हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद में 27 नवंबर की रात को चार ट्रक ड्राइवरों और क्लीनर ने मिलकर महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और जलाकर मारने जैसे अपराध को अंजाम दिया था.

आंध्र प्रदेश में भी हैदराबाद जैसी वारदात

इस क्रूरतम घटना के बाद देशभर में फैले जन आक्रोश अभी थमा भी नहीं था कि पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक ऐसा ही अपराध सामने आया है.  पुलिस के अनुसार, पूर्वी गोदावरी जिले के जी. वेमावराम गांव में एक 50 साल की विधवा महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई.

पुलिस ने कहा कि तीन लोगों पर आरोप है कि जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी, तब इस अपराध को अंजाम दिया गया. पुलिस ने संदिग्धों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें-

देश को रुला रहा है प्याज: 4 महीने में 20 से 150 रुपए तक पहुंचा भाव, कांग्रेस का आज संसद भवन में प्रदर्शन

महाराष्ट्र कैबिनेट का फॉर्मूला तय, एनसीपी के 16, शिवसेना के 14 और कांग्रेस के 13 नेता बन सकते हैं मंत्री

कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, नतीजे 9 दिसंबर को आएंगे

जियो ने पेश किये नए All in One प्लान्स, ग्राहकों को मिलेंगे 300 प्रतिशत ज्यादा फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget