एक्सप्लोरर

Apple के नए अपडेट में मिला Priority Notifications और नए AI फीचर्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Apple iOS Update: Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 18.4 का पहला बीटा अपडेट जारी कर दिया है. इस अपडेट में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें सबसे खास Priority Notifications है.

Apple iOS Update: Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 18.4 का पहला बीटा अपडेट जारी कर दिया है. इस अपडेट में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें सबसे खास Priority Notifications है. यह फीचर Apple की एडवांस्ड इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल करके जरूरी नोटिफिकेशन को पहले सेंड करता है. इससे यूजर्स अपने जरूरी अलर्ट को आसानी से देख सकें.

Priority Notifications क्या है?

Priority Notifications फीचर ऑन-डिवाइस इंटेलिजेंस का उपयोग करके यह तय करता है कि कौन-सी सूचनाएं सबसे ज्यादा जरूरी हैं. यह फीचर लॉक स्क्रीन पर एक अलग सेक्शन में इन नोटिफिकेशंस को दिखाता है जिससे यूजर तुरंत जरूरी अलर्ट देख सकें. नोटिफिकेशन सिस्टम के विपरीत जहां नोटिफिकेशन समय के अनुसार दिखाई देते हैं यह फीचर महत्वपूर्ण अलर्ट को हमेशा सबसे ऊपर रखता है.

Priority Notifications को कैसे ऑन करें?

डिफॉल्ट रूप से यह फीचर बंद रहता है, लेकिन इसे आसानी से सक्रिय किया जा सकता है.

सेटिंग्स ऐप खोलें – अपने iPhone की Settings में जाएं.

Notifications ऑप्शन चुनें – नीचे स्क्रॉल करें और Notifications सेक्शन पर टैप करें.

Prioritize Notifications ऑन करें – इस फीचर को ढूंढें और इसे इनेबल कर दें.

एक बार Priority Notifications ऑन करने के बाद, आपके iPhone की लॉक स्क्रीन पर महत्वपूर्ण सूचनाएं अलग से दिखाई देंगी, जिससे आप जरूरी अपडेट मिस नहीं करेंगे.

iOS 18.4 में अन्य नए फीचर्स

इस अपडेट में सिर्फ Priority Notifications ही नहीं, बल्कि कई और सुधार भी किए गए हैं:

नई भाषाओं का सपोर्ट – iOS 18.4 अब फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, पुर्तगाली, स्पेनिश, जापानी, कोरियन और चीनी सहित 10 नई भाषाओं को सपोर्ट करता है.

Apple इंटेलिजेंस अपग्रेड – अपडेट में AI तकनीक को और बेहतर बनाया गया है, जिससे iPhone यूजर का एक्सपीरियंस और भी स्मूथ होगा.

बेहतर परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी – Apple ने सिस्टम को अधिक सुरक्षित और फास्ट बनाने के लिए कई छोटे-मोटे सुधार किए हैं.

iOS 18.4 अपडेट iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी नोटिफिकेशन व्यवस्था को बेहतर बनाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें:

कितने टन का AC खरीदना होता है फायदेमंद! यहां जानें क्या होता है Ton का सही मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget