एक्सप्लोरर

Netflix और Hotstar की राह पर अमेजन प्राइम वीडियो, सस्‍ते प्‍लान में दिखाएगा विज्ञापन; यहां जानें पूरी डिटेल

Prime Video : कोरोना महामारी के बाद से ही OTT प्लेटफॉर्म पर व्यूअर्स की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. जिसके चलते OTT प्लेटफॉर्म को रेवेन्यू के दूसरे मॉडल तलाशने पड़ रहे हैं.

Prime Video : अमेजन प्राइम वीडियो में अब बड़े बदलाव होने वाले है, जिसका सीधा असर प्राइम वीडियो व्यूअर्स पर पड़ेगा. जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी और फिर व्यूअर्स की लगातार घटती संख्या की वजह से अमेजन प्राइम वीडियो भी वॉल्ट डिज्जनी और नेटफ्लिक्स की राह पर चल पड़ा है.

अमेजन के इन बदलाव के बाद प्राइम वीडियो व्यूअर्स को अब ज्यादा पैसे देने होंगे या फिर उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा वीडियो देखने होगे. ऐसी दोनों ही स्थिति में व्यूअर्स के मनोरंजन का मजा किरकिरा होने वाला है. आइए जानते हैं आखिर अमेजन किन करणों से ये बदलाव करने वाला है और इसकी शुरुआत किन देशों से होने वाली है.

प्राइम वीडियो में क्या होंगे बदलाव?

रायटर्स की रिपोर्ट की मानें, तो प्राइम वीडियो के सस्ते प्लान में ऐड डिस्प्ले किया जा सकता है. मतलब प्राइम वीडियो पर विज्ञापन को दिखाया जाएगा. विज्ञापन दिखाने का प्लान कुछ वक्त पहले Netflix ने शुरू किया था. Netflix की तरह प्राइम वीडियो भी अगले साल यानी 2024 से विज्ञापन दिखाना शुरू कर सकता है.

इसकी शुरुआत यूएस, यूके, जर्मनी और कनाडा से होगी. जबकि इसके बाद इसे फ्रांस, इटली, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और मैक्सिको में रोलआउट किया जा सकता है. अगर आप ऐड फ्री सर्विस का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी. हालांकि भारत को लेकर फिलहाल कोई जिक्र नहीं किया गया है.

देनी होगी इतनी फीस

अमेजन प्राइम ऐड फ्री सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को 2.99 डॉलर प्रति माह चार्ज देना होगा. मौजूदा वक्त में मंथली प्राइम सब्सक्रिप्शन 14.99 डॉलर प्रतिमाह है. जबकि सालाना सब्सक्रिप्शन प्राइस 139 डॉलर है. ऐसे में अगले साल से यूजर्स को मंथली 14.99 डॉलर की जगह 17.98 डॉलर देने पड़ सकते हैं. जबकि सालाना आधार पर 139 डॉलर की जगह 141.99 डॉलर देना पड़ सकता है.

अमेजन क्यों उठा रहा है ये कदम

कोरोना महामारी के बाद से ही OTT प्लेटफॉर्म पर व्यूअर्स की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आपको बता दें कोरोना की शुरुआत में जब दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन था, तब OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ था, लेकिन महामारी के कम होने के साथ इनकी संख्या में गिरावट देखने को मिली. ऐसे में अपने खर्च पूरे करने के लिए नेटफ्लिक्स के बाद अमेजन को भी ये कदम उठाना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें : 

क्यों दनादन बंद हो रही हैं स्मार्टफोन कंपनियां? 2017 से अब तक 500 ब्रांड पर लग चुका है ताला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget