एक्सप्लोरर

सावधान! लोन देने के नाम पर पोस्टमास्टर से हुई ठगी, स्कैमर ने लगा दिया 87,000 रुपये का चूना

पंजाब में स्कैमर ने एक पोस्टमास्टर को 87,000 रुपये का चूना लगा दिया. पोस्टमास्टर ने लोन के लिए अप्लाई किया था. KYC पूरी करने के बहाने स्कैमर ने उसके अकाउंट से 87,000 रुपये ठग लिए.

साइबर क्राइम के मामले हर दिन के साथ बढ़ते जा रहे हैं. लोगों को चूना लगाने के लिए स्कैमर्स अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. कभी कोई मेल भेजकर लोगों को शिकार बनाने की कोशिश करता है तो कभी कोई KYC के नाम पर लोगों की मेहनत की कमाई को चुटकी में उड़ा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला पंजाब के लुधियाना में सामने आया है, जहां लोन देने के नाम पर एक व्यक्ति से लगभग 87,000 रुपये की ठगी कर ली गई है.

ऐप के जरिये लोन के लिए किया था अप्लाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लुधियाना के रहने वाले एक पोस्टमास्टर ने फ्लिपकार्ट ऐप पर 2 लाख रुपये के लोन के लिए अप्लाई किया था. इसके कुछ दिन बाद उसके पास एक कॉल आती है. कॉल करने वाले स्कैमर ने खुद को फ्लिपकार्ट का प्रतिनिधि बताया था. कॉलर ने पीड़ित को बताया कि उसका लोन अप्रूव हो गया है, लेकिन अधूरी KYC वेरिफिकेशन के कारण यह पैसा उसके खाते में नहीं आ सकता.

KYC वेरिफिकेशन पूरी करने के नाम पर हुई ठगी

स्कैमर ने पीड़ित व्यक्ति के पास लिंक भेजकर KYC फॉर्म भरने के लिए कहा. उस पर भरोसा करते हुए पीड़ित व्यक्ति स्कैमर के सारे निर्देशों का पालन करता गया. आखिर में स्कैमर ने वेरिफिकेशन पूरी करने के लिए 5 रुपये की पेमेंट करने को कहा. जैसे ही पीड़ित व्यक्ति ने यह पेमेंट की, उसके खाते से 86,998 रुपये उड़ गए. इससे हैरान होकर जब उसने कॉल करने वाले स्कैमर को यह बात बताई तो कॉल कट हो गई. इसके बाद कॉलर ने फोन स्विच ऑफ कर लिया.

जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता देखते हुए व्यक्ति ने पुलिस में मामले की शिकायत दी है. साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि ठग कर निकाला गया पैसा किस अकाउंट में ट्रांसफर हुआ है. बता दें कि आजकल ऐसे मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-

क्या e-PAN Card डाउनलोड करने के लिए आया है कोई मेल? स्कैमर्स कर रहे हैं चूना लगाने की कोशिश, अलर्ट रहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget