एक्सप्लोरर

क्या e-PAN Card डाउनलोड करने के लिए आया है कोई मेल? स्कैमर्स कर रहे हैं चूना लगाने की कोशिश, अलर्ट रहें

ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के नाम पर साइबर क्रिमिनल लोगों के पास फर्जी ईमेल भेज रहे हैं. सरकार की तरफ से इसे लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है और ऐसे ईमेल से बचने को कहा गया है.

पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है. आयकर विभाग की तरफ से जारी होने वाले इस डॉक्यूमेंट का पैसे से संबंधित लगभग हर योजना में इस्तेमाल होता है. इसलिए स्कैमर्स की भी इस पर नजर है. स्कैमर्स ईमेल भेजकर लोगों को ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का लालच दे रहे हैं. अगर आपके पास भी ऐसा कोई ईमेल आया है तो सतर्क रहने की जरूरत है. सरकार की तरफ से बताया गया है कि स्कैमर्स ई-पैन को डाउनलोड करने वाला ईमेल भेज रहे हैं, जो पूरी तरह फर्जी है. इससे सावधान रहने की जरूरत है. 

सरकार ने कहा- ऐसे ईमेल का जवाब न दें

सरकार ने ऐसे ही एक फर्जी ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया है कि यह पूरी तरह नकली और ऐसे किसी भी ईमेल का जवाब न दें. सरकार की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है कि वित्तीय और संवेदनशील जानकारी मांगने वाले ऐसे किसी भी ईमेल, फोन कॉल्स, SMS और लिंक से सावधान रहें.


बता दें कि स्कैमर्स लोगों को चूना लगाने के लिए लगातार अपने तरीके बदलते रहते हैं. इसके लिए वो कई बार सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं तो कई बार कोई संदिग्ध लिंक भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

अगर कोई आयकर अधिकारी बनकर या किसी ईमेल के जरिये आयकर विभाग की वेबसाइट पर रिडायरेक्ट करने की कोशिश करता है तो इन सावधानियों का पालन करें-

- संदिग्ध ईमेल का जवाब न दें.
- ईमेल में आई किसी भी अटैचमेंट को ओपन न करें क्योंकि इनमें मालवेयर हो सकता है, जो जरूरी जानकारियां चुरा सकता है.
- संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और बैंक डिटेल जैसी कोई भी संवेदनशील जानकारी न दें.
- ऐसी फ्रॉड गतिविधियों से बचने के लिए अपने डिवाइस को अपडेट करते रहें.
- फ्रॉड होने की स्थिति में तुरंत साइबर पुलिस और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर मामले की शिकायत दें.

ये भी पढ़ें-

'बॉस' के मैसेज का जवाब देने में बरतें सावधानी, साइबर ठगों ने लगाया चूना, हुआ 56 लाख का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget