एक्सप्लोरर

भारत में प्रीमियम सेगमेंट में आएगा Poco F2 Pro स्मार्टफोन, OnePlus 8 से होगी टक्कर

अब भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Poco F2 Pro इस साल जून के महीने में लॉन्च हो सकता है, यह सीधे तौर पर oneplus से मुकबला करेगा

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन कंपनी Poco ने अभी हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन F2 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था, जिसके बाद से ही इसके भारत में लॉन्च होने का इंतजार होने लगा.लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो नया Poco F2 Pro इस साल जून के आखिर तक भारत में लॉन्च हो सकता है, और यह प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में आएगा, जहां इसका मुकाबला OnePlus 8 से होगा.

कीमत

ग्लोबल मार्केट में Poco F2 Pro को 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था. इसके 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत EUR 499 (करीब 41,500 रुपये) रखी थी, जबकि इसके 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 599 (करीब 50,000 रुपये) रखी थी. इस फोन में नियोन ब्लू, साइबर ग्रे, इलेक्ट्रिक पर्पल, और फैंटम व्हाइट कलर ऑप्शन के तौर पर मिलेंगे. हालांकि, Poco F2 Pro  को भारत में 40 हजार रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में.

कैमरा

इस फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो शूटर, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस मौजूद है. इतन ही नहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट पॉप-अप कैमरा दिया है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Poco के नए F2 Pro में 6.67 इंच का फुल एचडी एचडीआर10 एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है, यहं फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन में 5G (NSA SA), 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, GPS, NFC और USB पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. यह फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700 mAh की बैटरी से लैस है.

OnePlus 8 सीरिज से होगा मुकाबला

Poco F2 Pro का सीधा मुकाबला OnePlus 8 और OnePlus 8 प्रो से माना जा रहा है. कीमत की बात करें तो OnePlus 8 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के बेस मॉडल की कीमत 41,999 रुपये से शुरू है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, इसके अलावा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये तक जाती है. जबकि OnePlus 8 प्रो 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के लिए आपको 54,999 रुपये देने होंगे. वहीं 12 GB रैम  और 256 GB मॉडल के लिए 59,999 रुपये खर्च करने होंगे.

परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर और X55 5G चिपसेट दिया है. OnePlus 8 Pro में पावर के लिए इसमें 4,510mAh की बैटरी दी गई है, जबकि OnePlus 8  में 4,300mAh की बैटरी दी गई है. OnePlus 8 में 6.55 इंच के FluidAMOLED 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले लगा है. जबकि OnePlus 8 Pro इसमें 6.78 इंच के FluidAMOLED 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले लगा है.

यह भी पढ़ें   Samsung Galaxy A51 का नया वेरियंट हुआ लॉन्च, Vivo V19 से है असली मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget