एक्सप्लोरर

PMO और EPFO का डेटा लीक होने की ख़बर सुनकर सरकार ने तुरंत लिया एक्शन, Cert-In ने शुरू की जांच

PMO Data Leak: मंगलवार को एक सोशल मीडिया यूज़र ने भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय और ईपीएफओ का डेटा लीक होने का दावा किया, जिसके बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए Cert-In को जांच करने का काम सौंप दिया है.

PMO Data Leak: मंगलवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने आरोप लगाया कि GitHub पर चीनी साइबर एजेंसियों के डॉक्यूमेंट्स लीक हुए हैं. इसके अलावा यूजर्स ने दावा किया कि लीक हुए इन डॉक्यूमेंट्स में भारतीय पीएमओ, ईपीएफओ और कई पब्लिक और प्राइवेट संगठनों का डेटा भी शामिल है.

पीएमओ और ईपीएफओ का डेटा लीक?

अब द इकोनॉमिक टाइम्स को सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि सरकार प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के डेटासेट से जुड़े डेटा ब्रीच की रिपोर्ट की जांच कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (Cert-IN) के अधिकारियों को स्थिति की जांच करने का काम सौंपा गया है.

इस रिपोर्ट के मुताबिक आईटी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, हम इसके बारे में जानते हैं, लेकिन हमें यह वेरीफाई करने की जरूरत है कि डेटा लीक होने के बारे में किया जा रहा दावा ठीक है या नहीं. वो (Cert-In) इसकी जांच करेंगे और विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे. 

इस खेल में चीन के शामिल होने का शक

हालांकि, अभी तक पीएमओ और ईपीएफओ का डेटा लीक वाली ख़बर के बारे में चल रही जांच में कोई खास प्रोग्रेस नहीं हुई है. आईटी मंत्रालय ने कमेंट्स के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया है. आपको बता दें कि मंगलवार को एक सोशल मीडिया यूज़र्स ने एक्स पर दावा किया था कि चीन की साइबर एजेंसियों द्वारा GitHub पर डेटा लीक किया गया है, जिसमें भारतीय पीएमओ और ईपीएफओ समेत कई संस्थाओं का डेटा शामिल है.

Github पर रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर प्रसारित लीक डॉक्यूमेंट्स कथित तौर पर चीनी इन्फोसेक कंपनी I-Soon द्वारा एक स्पाइवेयर पहल का खुलासा करते हैं. इस साइबर ऑपरेशन के निशाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, दूरसंचार कंपनियां और विभिन्न वैश्विक संगठन शामिल हैं. इन गतिविधियों को आयोजित करने में चीनी सरकार के शामिल होने की भी आशंकाएं जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: BharatGPT मार्च में होगा लॉन्च, IIT और रिलायंस इंफोकॉम ने मिलकर बनाया 'हनुमान' नाम का AI मॉडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget