एक्सप्लोरर

Fake App: Play Store पर एक बार फिर से बिछने लगा है फर्जी लोन ऐप का जाल, रहें सावधान

Fake Loan App: कुछ फर्जी लोन ऐप एक बार फिर गूगल प्ले स्टोर पर सक्रिय हो गए हैं. अगर आप भी लोन की तलाश में हैं तो इस तरह के ऐप के जाल में न फंसे. आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आप सेफ रह सकते हैं.

Fake Loan App: डिजिटल जमाने में हमारी जिंदगी से जुड़ी अधिकतर चीजें मोबाइल ऐप के जरिए हम तक पहुंच रही हैं. फिर चाहे बैंकिंग सर्विस ही क्यों न हो. ऐसी कई फिनटेक कंपनियां, बैंक और एनबीएफसी हैं जो मोबाइल ऐप के जरिए तुरंत लोन मुहैया कराती हैं. इसी का फायदा उठाते हुए कुछ फर्जी लोन ऐप एक बार फिर गूगल प्ले स्टोर पर सक्रिय हो गए हैं. अगर आप भी लोन की तलाश में हैं तो इस तरह के ऐप के जाल में न फंसे. आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आप सेफ रह सकते हैं.

किस तरह फंसाते हैं जाल में?

इस तरह के ऐप आपको बिना किसी कागजी कार्रवाई के 5 से 7 मिनट में सिर्फ आधार कार्ड और पैन कार्ड के बेस पर लोन देने का ऑफर देते हैं. ये खराब सिबिल स्कोर वालों को भी इंस्टा लोन देने का झांसा देते हैं. एक बार जब आप अपने डॉक्युमेंट्स को इनके ऐप पर अपलोड कर देते हैं, तो ये आपको 7 दिन के लिए 3000 से 5000 रुपये तक का लोन ऑफर करते हैं. आप जैसे ही आगे बढ़ेंगे तो प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के नाम पर ये करीब 500 से 600 रुपये काट लेते हैं. 7 दिन बाद आपसे पूरी रकम का भुगतान करना होता है. ये भी देखा गया है कि इस तरह के ऐप पर भुगतान के दौरान ऐरर आ जाता है. आपके खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन ऐप पर पेमेंट ड्यू बताता है क्योंकि ये अवैध तरीके से चलते हैं. इसलिए इनका कोई क्स्टमर केयर नंबर नहीं होता और आप चाहकर भी अपनी शिकायत कहीं दर्ज नहीं करा पाते. वहीं दूसरी तरफ ये ऐप आप पर रोजाना 100 से 150 रुपये की पेनल्टी लगाते हैं. टॉर्चर का सिलसिला यहीं नहीं रुकता. रिकवरी के लिए ये लोग आपके रिश्तेदारों और दोस्तों को भी कॉल करके तंग करते हैं. उन्हें आपकी फोटो भेजकर आपको फ्रॉड बताते हैं. झंझट से बचने के लिए अधिकतर लोग पेमेंट कर देते हैं.

इस तरह इनके पास आपका सारा डेटा चला जाता है

दरअसल, जब आप इस तरह के ऐप को इंस्टॉल करते हैं तो ये आपसे कॉन्टैक्ट, मीडिया स्टोरेज, मेसेज रीड और लोकेशन का एक्सेस मांगते हैं. एक बार आपकी तरफ से इन सभी चीजों पर अलाऊ करते ही आपका सारा डेटा इनके पास चला जाता है. रिकवरी के लिए ये लोग उसी डेटा का इस्तेमाल करते हैं.

फ्रॉड के भी होते हैं चांस

इस तरह के ऐप आपके डॉक्युमेंट्स का भी गलत इस्तेमाल करते हैं. ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें यूजर्स के पैन कार्ड को एडिट कर दूसरे नाम से लोन ले लिया गया. ऐसे में बेहतर है कि इस तरह के ऐप से दूर रहें.

पिछले साल हुआ था इस तरह के ऐप का खुलासा

पिछले साल कोरोना काल में जब जॉब लॉस और अन्य वजहों से लोगों को पैसों की जरूरत थी तो इस तरह के अनगिनत ऐप प्ले स्टोर पर आ गए थे. इनका चाइनीज कनेक्शन भी सामने आया था. जब इस तरह के ऐप की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड के मामले बढ़े तो आरबीआई और पुलिस ने सख्ती की. नतीजतन गूगल ने ऐसे सैंकड़ों फर्जी लोन ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया लेकिन एक बार फिर इस तरह के लोन ऐप प्ले स्टोर पर आ गए हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • कोशिश करें कि आपको ऐप से लोन लेने की जरूरत न पड़े क्योंकि अधिकतर ऐप की रिकवरी का प्रोसेस खराब ही होता है. ये लोग आपके कॉन्टैक्ट को परेशान करते हैं.
  • अगर लोन लेना जरूरी है तो उस ऐप को लेकर चेक करें कि वह कंपनी आरबीआई से वित्तिय लेनदेन के लिए मान्य है या नहीं. बिना मान्यता वाली कंपनी से लोन किसी भी कीमत पर न लें.
  • कुछ ऐप एनबीएफसी से टाइअप करके लोन देती हैं. इस तरह के ऐप से भी अगर लोन ले रहे हैं, तो उस कंपनी की सारी जानकारी जुटा लें.
  • गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करते वक्त उसका रिव्यू जरूर पढ़ें. दूसरे फंसे हुए यूजर्स का रिव्यू पढ़कर आप सेफ रह सकते हैं.
  • किसी भी ऐप को अपने मैसेज सीन, कॉन्टैक्ट एक्सेस और मीडिया का एक्सेस न दें.
  • सिर्फ आधार और पैन कार्ड के बेस पर फाइल प्रोसेस करने वाले ऐप से कभी भी लोन न लें.

ये भी पढ़ें

Scam Alert: 151 फर्जी ऐप से ठगों ने 10 मिलियन यूजर्स को लगाया चूना, आप भी रहें सावधान

Samsung Galaxy यूजर्स के लिए है अच्छी खबर, नया अपडेट देगा iPhone जैसा अहसास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget