एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy यूजर्स के लिए है अच्छी खबर, नया अपडेट देगा iPhone जैसा अहसास

गैलेक्सी स्मार्टफोन में एक नया अपडेट दिया जाएगा. यह अपडेट न सिर्फ सॉफ्टवेयर को और बेहतर बनाएगा बल्कि आपको iPhone यूज करने का अहसास दिलाएगा.

Samsung Galaxy Update: सैमसंग अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को टक्कर देने के लिए समय-समय पर अपने मोबाइल सेगमेंट में कुछ न कुछ नया लेकर आता है. अपनी पॉपुलर गैलेक्सी सीरीज को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने अहम फैसला किया है. इसके तहत गैलेक्सी स्मार्टफोन में एक नया अपडेट दिया जाएगा. यह अपडेट न सिर्फ सॉफ्टवेयर को और बेहतर बनाएगा बल्कि आपको iPhone यूज करने का अहसास दिलाएगा. अपडेट को लेकर कंपनी ने क्या कहा है और क्या खास होगा इसमें, आइए जानते हैं.

साल के अंत तक लॉन्च होगा यह अपडेट

मंगलवार को एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी ने आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट One UI 4 को लेकर विस्तृत जानकारी दी. यह सॉफ्टवेयर बीटा पर सितंबर से है, लेकिन कुछ और नए फीचर्स के साथ इसे 2021 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा. यह अपडेट सबसे पहले गैलेक्सी एस21 (Galaxy S21) सीरीज पर आएगा, इसके बाद दूसरे गैलेक्सी डिवाइस में इसकी सुविधा मिलेगी.

नए अपडेट में डिजाइन पर खास फोकस

One UI 4  अपडेट में खास फोकस डिजाइन पर किया गया है. इस अपडेट के बाद आप अपने फोन के सिस्टम थीम को अपने वॉलपेपर से मैच कर सकेंगे. नए सॉफ्टवेयर में अलार्म सेट करने व फिंगर प्रिंट सेंसर को और बेहतर बनाया जाएगा. इसके अलावा इस अपडेट में कुछ ऐसे भी फीचर्स मिलेंगे जो आईफोन जैसे होंगे और आपको आईफोन चलाने का अहसास दिलाएंगे. इन्हीं में से एक होगी इसकी प्राइवेसी सेटिंग और बेहतर विजेट ऑप्शन. इसमें विजेट फीचर्स कॉरनर्स बोर्ड में अधिक गोल दिखेंगे. यह iPhone के होम स्क्रीन विजेट की तरह दिखता है.

टीवी पर भी कंपनी का फोकस

इस कॉन्फ्रेंस में सैमसंग ने अपने अन्य प्रोडक्ट्स को लेकर भी आगे की रणनीति बताई. इसी कड़ी में कंपनी ने अपने स्मार्ट होम टाइजेन टीवी और बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट के बारे में विस्तार से बताया.

ये भी पढ़ें

iPhone यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान, फेसबुक कर रहा है आपकी जासूसी

Amazon Festival Sale: अपने यूज के लिये या दिवाली पर गिफ्टिंग के लिये एमेजॉन से 500 से हजार रुपये के बीच में खरीदें टॉप क्वालिटी ब्रांडेड वायरलेस हेडफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget