एक्सप्लोरर

8GB रैम के साथ Oppo A72 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इस फोन से होगा आमना-सामना

दमदार प्रोसेसर और पंच-होल डिस्प्ले के साथ Oppo A72 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है. अब चुकीं आने वाला जमाना 5G का होगा ऐसे में तमाम टेक कंपनियां इसी सेगमेंट को टारगेट कर रही हैं

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन ‘Oppo A72 5G’ को लॉन्च कर दिया है. यह एक 5G रेडी स्मार्टफोन है, जोकि दमदार प्रोसेसर और पंच-होल डिस्प्ले से लैस है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 3 कैमरे मिलते हैं. आइये जानते हैं इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में.

कीमत

नए Oppo A72 5G के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (करीब 20,200 रुपये) रखी है. यह फोन वॉयलेट, नियोन और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. भारत में यह फोन कब तक लॉन्च होगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.

स्पेसिफिकेशन

नए Oppo A72 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगाया है जोकि 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस है. आजकल स्मार्टफोन कंपनियां अपने ज्यादातर स्मार्टफोन में यही डिस्प्ले इस्तेमाल कर रही हैं. परफॉर्मेंस के लिए इसमें 720 प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.  प्रोसेसर के मामले में यह एक बेहतर स्मार्टफोन साबित हो सकता है.

पावर के लिए इस फोन में 4040mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है जोकि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है. इसके अलावा कनेक्टिविटी के 5G, वाई-फाई,  ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स से लैस है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में ट्रिपल रियर कैमरे का सेटअप मिलता है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का लेंस देखने को मिलता है. इतना ही नहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है.

Realme X2 से होगा मुकाबला

नए Oppo A72 5G अगर भारत में लॉन्च होता है तो इसका मुकाबला, Realme X2 से होगा जिसकी कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है. परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया है. यह फोन 6.5 इंच के S-AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट को सपॉर्ट करता है. फोन की वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन फुल HD+ रेजॉलूशन ऑफर करती है.इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 50W SuperVooC फ्लैश चार्ज टेक्नॉलजी को सपॉर्ट करती है.

ऐसे में यह भारत का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला पहला स्मार्टफोन है. फोन में UFS 3.0 स्टोरेज दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा दिया गया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

यह भी पढ़ें 

Raksha Bandhan 2020: इस रक्षा बंधन अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं ये बेस्ट गैजेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
Instagram में दिखा MUSE का नया ऑप्शन, जानें Meta के नए AI एजेंट के काम
Instagram में दिखा MUSE का नया ऑप्शन, जानें Meta के नए AI एजेंट के काम
Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान्स, साथ में फ्री दे दी यह सुविधा
Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान्स, साथ में फ्री दे दी यह सुविधा
क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?
क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
Embed widget