एक्सप्लोरर

"उम्मीद से बढ़कर रिस्पॉन्स...", ChatGPT में इमेज जनरेट करने का फीचर हुआ अपडेट, लोग ले रहे मजा

OpenAI ने ChatGPT में इमेज जनरेट करने के लिए नया अपग्रेड जारी किया है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग इमेज बना रहे हैं. कंपनी ने कहा कि उम्मीद से ज्यादा पंसद आ रहा है.

ChatGPT 4o Image Generation: AI चैटबॉट ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने GPT-4o को एडवांस्ड इमेज जनरेशन कैपेबिलिटीज से लैस कर दिया है. हालांकि, ChatGPT पहले भी DALL-E मॉडल की मदद से इमेज बना रहा था, लेकिन अब इसे अपडेट कर दिया गया है और यह GPT-4o की मदद से इमेज क्रिएट कर रहा है. इस फीचर को “Images in ChatGPT” कहा जा रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. OpenAI ने भी कहा है कि लोग इस मॉडल को उसकी उम्मीद से भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. 

नए मॉडल का यह फायदा

कंपनी ने इमेज जनरेशन को बेहतर बनाने के लिए DALL-E 3 को GPT-4o से रिप्लेस कर दिया है. कंपनी ने बताया कि यह बेहतर और असली दिखने वाली इमेज बनाने के लिए थोड़ी अधिक देर तक सोचता है और सटीक और डिटेल्ड इमेज बनाने में सक्षम है. इमेज क्रिएट करने के अलावा यह पुरानी इमेज को एडिट और ट्रांसफॉर्म कर सकता है. यह उनके फोरग्राउंड और बैकग्राउंड ऑब्जेक्ट को भी एडिट करने में सक्षम है. कंपनी ने इस मॉडल को शटरस्टॉक जैसे कंपनियों के साथ पार्टनरशिप और पब्लिकली अवेलेबल डेटा से ट्रेनिंग दी है. अभी यह फीचर प्रो प्लान में उपलब्ध है और फ्री यूजर्स को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. लोग इस फीचर से बनी और एडिट हुई फोटोज को एक्स पर खूब शेयर कर रहे हैं.

ऑल्टमैन बोले- उम्मीद से ज्यादा पंसद कर रहे लोग

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि लोग इस फीचर को खूब पसंद कर रहे हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा कि कंपनी को इससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन लोग उम्मीदों से बढ़कर इसे पसंद कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फ्री यूजर्स के लिए इसके रोल आउट होने में समय लग सकता है. हालांकि, उन्होंने इसके रोलआउट को लेकर कोई टाइमलाइन नहीं बताई है. 

ये भी पढ़ें-

BSNL यूजर्स की मौज! इस सस्ते प्लान में मिल रहा 300GB से अधिक डेटा, 5 महीने से ज्यादा की वैलिडिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget