एक्सप्लोरर

10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

क्या आपका फोन भी बार-बार डिस्चार्ज होता है? 10 हजार से कम में आ गए हैं ऐसे धांसू स्मार्टफोन्स जो लंबी बैटरी और गजब फीचर्स से लैस हैं. खरीदने से पहले पूरी लिस्ट यहां जरूर देखें.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • दस हजार से कम में 5000mAh बैटरी फोन उपलब्ध हैं.
  • POCO C71, Lava Virat V1 जैसे फोन लंबी बैटरी लाइफ देते हैं.
  • Infinix Hot 30i, realme C61 भी बेहतर स्टोरेज, कैमरा ऑप्शन.
  • खरीदने से पहले मॉडल का Android वर्जन, चार्जर जरूर देखें.

अगर आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है और आप कम बजट में फोन खरीद रहे हैं. लेकिन ऐसा फोन चाहते हैं जिसे बार-बार चार्ज न करना पड़े तो आजकल मार्केच में 10 हजार रुपये तक में ऐसे कई फोन मिल जाते हैं जिनमें 5000mAh या इससे बड़ी बैटरी दी गई है. बड़ी बैटरी का मतलब है कि फोन को बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम होती है. 

इस लिस्ट में बात की जाए तो POCO, Lava, Infinix, realme और Samsung के फोन शामिल हैं. इनमें कुछ फोन बड़ी स्क्रीन देते हैं. तो कुछ में ज्यादा स्टोरेज मिलती है. कुछ मॉडल पुराने हैं इसलिए खरीदने से पहले उनका Android वर्जन और वारंटी जरूर चेक करें. चलिए आपको बताते हैं 10 हजार तक के वह फोन जिनमें मिलेगी 5000mAh बैटरी. 

POCO C71 और Lava Virat V1 

POCO C71 में 5200mAh की बैटरी दी गई है. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब 9999 रुपये है. इसमें बड़ी स्क्रीन मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. आसान भाषा में कहें तो स्क्रीन पर स्क्रॉल करते समय चीजें थोड़ी ज्यादा स्मूद दिख सकती हैं. फोन 15W चार्जिंग सपोर्ट करता है. यानी यह बहुत तेज चार्ज होने वाला फोन नहीं है और बैटरी भरने में कुछ समय लग सकता है. POCO C71 4G फोन है इसलिए 5G चाहिए तो फिर आपको दूसरा ऑप्शन देखना पड़ सकता है.

Lava Virat V1 भी 10 हजार रुपये के बजट में आता है. इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन मिलती है. POCO के मुकाबले इसमें स्टोरेज कम है. अगर फोन में कई ऐप, फोटो और वीडियो रखने हैं तो यह बात ध्यान में रखें. खरीदने से पहले देख लें अगर ज्यादा स्टोरेज और बड़ी बैटरी चाहिए तो POCO C71 सही है. वहीं कम कीमत में नार्मल यूज का फोन चाहिए तो Lava Virat V1 भी देख सकते हैं. 


10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

Infinix Hot 30i और realme C61 भी देख सकते हैं

Infinix Hot 30i में 5,000mAh बैटरी, 6.6 इंच की स्क्रीन और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अलग-अलग ऑनलाइन लिस्टिंग में करीब 7000 से 9500 रुपये के बीच दिखी है. इस फोन में ज्यादा रैम और स्टोरेज मिलती है. लेकिन यह पुराना मॉडल है. इसलिए खरीदने से पहले देखें कि फोन में कौनसा Android वर्जन है और उसके लिए अपडेट मिल रहे हैं या नहीं. 

realme C61 में 5,000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन दी गई है. इसकी कीमत करीब 7000 से 8200 रुपये के बीच दिखाई गई है. फोन में 32 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है. इसकी कीमत रैम और स्टोरेज वाले वेरिएंट के हिसाब से बदल सकती है. इसलिए ऑर्डर करने से पहले यह देख लें कि चुने गए मॉडल में कितनी रैम और स्टोरेज मिल रही है.


10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

यह भी पढ़ें: Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?

Samsung Galaxy M04 भी बढ़िया ऑप्शन

Samsung Galaxy M04 में 5,000mAh बैटरी दी गई है. इसके दाम करीब 7500 रुपये है. अगर आप Samsung का फोन चाहते हैं और आपका इस्तेमाल कॉल, मैसेज, वीडियो और इंटरनेट तक रहता है. तो इसे लिस्ट में रख सकते हैं. लेकिन यह पुराना मॉडल है. कभी-कभी पुराने फोन की कीमत कम दिखती है लेकिन नए मॉडल पर चल रहा ऑफर उससे बेहतर पड़ सकता है.

फोन की बैटरी कितनी देर चलेगी यह सिर्फ mAh पर निर्भर नहीं करता. स्क्रीन की ब्राइटनेस ज्यादा रखने लगातार वीडियो देखने या गेम खेलने पर बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है. नार्मल यूज में 5,000mAh बैटरी पूरे दिन चल सकती है. फोन लेते समय यह भी देख लें कि बॉक्स में चार्जर मिल रहा है या नहीं. अगर आपको फोन जल्दी चार्ज करना जरूरी है तो चार्जिंग सपोर्ट जरूर चेक करें. आपको बता दें POCO C71 में इस लिस्ट की सबसे बड़ी बैटरी और ज्यादा स्टोरेज मिलती है.

यह भी पढ़ें: 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात
सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात
10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
Embed widget