Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD भारत में लॉन्च हो गया है. 120Hz डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और डुअल स्पीकर के साथ फोन में Ultra Link जैसे फीचर भी मिलते हैं. जानें इसकी कीमत और दूसरे फीचर्स

- 8MP कैमरा, IP64 रेटिंग और Ultra Link फीचर भी मौजूद है.
बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में Infinix ने अपने Smart 20 लाइनअप का नया मॉडल पेश किया है. कंपनी ने भारत में Infinix Smart 20 HD लॉन्च किया है, जो पहले से मौजूद Smart 20 का नया वेरिएंट है. फोन की खासियतों में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी और डुअल स्पीकर शामिल हैं. इसके अलावा फोन में Ultra Link फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से बिना मोबाइल नेटवर्क के कुछ तरह की कम्युनिकेशन की जा सकती है.
Infinix Smart 20 HD की कीमत
Infinix Smart 20 HD को भारत में 10,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है. फोन सिर्फ 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में आता है. फोन को Flipkart के अलावा कुछ रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है. कंपनी यूजर्स को छह महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है. यह स्मार्टफोन Sunlike Orange, Silver Dancer और Night Pulse कलर में उपलब्ध है.
120Hz डिस्प्ले और Unisoc प्रोसेसर
Smart 20 HD में 6.67 इंच का HD+ पंच-होल डिस्प्ले मिलता है. इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720x1,600 पिक्सल है और यह 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. डिस्प्ले की पीक HBM ब्राइटनेस 700 निट्स तक है.
फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. वर्चुअल RAM के जरिए RAM को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है. स्टोरेज बढ़ाने के लिए अलग microSD कार्ड स्लॉट भी मौजूद है. फोन Android 15 पर आधारित XOS 15.1 पर काम करता है.
5,000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W तक चार्जिंग सपोर्ट करती है. बॉक्स में 10W का चार्जर मिलता है. डिवाइस को IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस भी मिला है.
यह भी पढ़ें - Instagram पर बढ़ रहे Fake Followers? ऐसे करें Account की सफाई
8MP कैमरा और डुअल स्पीकर
फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे और आगे दोनों तरफ 8MP कैमरा दिया गया है. रियर कैमरा ऑटोफोकस के साथ आता है और इसमें Super Night, Dual Video, Vlog, Documents, Pro, Panorama और Time-Lapse जैसे मोड मिलते हैं. इससे 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है. ऑडियो के लिए फोन में डुअल स्पीकर दिए गए हैं. इनमें 300 प्रतिशत तक Ultra Volume Mode और DTS ऑडियो सपोर्ट मिलता है.
फोन में Ultra Link फीचर
Infinix Smart 20 HD में Ultra Link फीचर दिया गया है. यह Bluetooth आधारित कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करता है और 200 मीटर तक की दूरी में बिना नेटवर्क के कॉल, मैसेज, वॉयस नोट और तस्वीरें शेयर करने की सुविधा देता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C जैसे ऑप्शन मिलते हैं. बेहतर कॉलिंग के लिए इसमें Smart NC और Standard NC समेत तीन नॉइस कैंसिलेशन मोड और Pure Voice टेक्नोलॉजी भी दी गई है.
यह भी पढ़ें - फोन के Speaker में जमी धूल ऐसे होगी साफ, Sound Quality भी रहेगी बेहतर






















