एक्सप्लोरर

OpenAI लेकर आई एक और AI Agent, मिनटों में कर देगा घंटों में होने वाला यह काम, इन लोगों को होगा फायदा

Operator के बाद OpenAI एक और AI Agent ले आई है. इसे Deep Research नाम दिया गया है. कंपनी का कहना है कि यह जटिल से जटिल मुद्दों पर विस्तृत रिसर्च कर सकता है.

AI चैटबॉट के बाद AI Agent का सिलसिला शुरू हो गया है. अमेरिकी कंपनी OpenAI ने एक और एआई एजेंट लॉन्च किया है. Deep Research नाम से लॉन्च हुआ यह टूल ऑनलाइन रिसर्च के काम आएगा. यह कुछ ही मिनटों में साइंस के जटिल प्रश्नों से लेकर बेस्ट स्मार्टफोन आदि की रिसर्च करने में सक्षम है. कंपनी ने यह कहा कि फाइनेंस, पॉलिसी, साइंस और इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में काम कर रहे उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें गहन और भरोसेमंद रिसर्च की जरूरत होती है.

कैसे काम करेगा यह टूल?

OpenAI o3 से पावर्ड इस टूल को ChatGPT की मदद से विस्तृत रिसर्च करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसे वेब ब्राउजिंग और पाइथन एनालिसिस के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है. यह रीजनिंग का इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट पर मौजूद टेक्स्ट, इमेज और PDF को ब्राउज कर सकता है. OpenAI  में इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट श्रीनिवास नारायणन ने कहा कि यह AI को इस्तेमाल करने का नया तरीका है. यह एक्सपर्ट की सलाह जैसा है. इसे टास्क को कम करने और इंसानों का समय बचाने के उद्देश्य से लाया गया है.

कैसे करें यूज?

यह पेड सर्विस होगी और इसे ChatGPT के जरिए यूज किया जा सकता है. इसके लिए मैसेज कंपोजर में जाकर "Deep Research" को सेलेक्ट कर अपना प्रश्न पूछना है. यह साइंस से जुड़ा जटिल प्रश्न भी हो सकता है और आप अपने लिए बाइक का सुझाव भी मांग सकते हैं. इसमें यूजर के पास फाइल अटैच करने का भी ऑप्शन होगा. एक बार प्रश्न सबमिट करने के बाद एक साइडबार खुल जाएगा, जहां पर दिखेगा कि यह टूल क्या कर रहा है और किस सोर्सेस से मदद ले रहा है.

AI Agent को लेकर बहस

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन का कहना है कि AI के क्षेत्र में AI Agent अगली बड़ी चीज है. हालांकि, AI के जनक Yoshua Bengio ने AI एजेंट्स को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये एजेंट हुए तो सुपरइंटेलीजेंस के साथ विनाशकारी चीजें हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि यह सबसे खतरनाक रास्ता है.

ये भी पढ़ें-

जनरेटिव AI सर्च से लेकर रोबोटैक्सी तक, ये Technologies इस साल बदल सकती हैं दुनिया, रहेंगी सबकी निगाहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget